Netflix पर जरूर देखें सबसे भयानक और डरावनी फिल्में, अकेले देखा तो छूट जाएंगे पसीने
Horror Movies on Netflix: अगर आप लाइफ में कुछ एक्साइटेड करना चाहते हैं और आपको फिल्में देखने का शौक है, तो आपको हॉरर मूवीज जरूर देखनी चाहिए। आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध सबसे ज्यादा डरावनी और भयानक फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे 'बाप रे बाप........'
- Written By: निक्की राय
टिन एंड टीना- ये मूवी एक एविल बच्चे पर बेस्ड है। ये बच्चा भूत बनने के बाद एक महिला को परेशान करने लगता है। सुनने में कहानी बहुत ही घिसी-पिटी लग सकती है, लेकिन मूवी देखकर इसके असली खौफ का पता लगेगा।
बुलबुल-नेटफ्लिक्स पर मौजूद 1 घंटे 34 मिनट की ये मूवी आपको स्क्रीन से हटने नहीं देगी। तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने इस फिल्म में काम किया है। इसकी कहानी बहुत ही भयानक है।
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की Maa Behen का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें कब नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
OTT Releases Of The Week: ‘धुरंधर 2’ से ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ तक, इस वीकेंड OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
Rani Mukerji ने ‘मर्दानी 3’ की सफलता पर जताई खुशी, बोलीं- शिवानी शिवाजी रॉय बन चुकी है लोगों की आवाज
दोस्त की शादी में आर्यन खान ने लूटी महफिल, पहली बार दिखा ऐसा अवतार, जूता चुराई की रस्म का मजेदार VIDEO वायरल
डब्बे 5 - 2 घंटे 12 मिनट की ये सीरिज आपको हिलाकर रख देगी। इसके सारे पार्ट्स डरावने सीन्स से भरे हुए हैं। सुपरनैच्युरल हॉरर जॉनर की ये मूवी आपको अकेले बिल्कुल नहीं देखनी चाहिए। खासकर इसे रात में तो बिल्कुल भी अकेले ना देखें।
द कंजरिंग 2- इस मूवी के अब तक 2 पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं। इन दोनों ही पार्ट्स में इतने डरावने सीन्स हैं, जो आपको खौफ में डाल देंगे। इसे देखने के लिए बहुत बड़ा जिगरा चाहिए।
सिस्टर डेथ- ये हॉरर फिल्म एक नन के ऊपर बनी है। इसे अब तक सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया गया है। इसकी कहानी बहुत ही ज्यादा डरावनी है। अगर आपका दिल कमजोर है, तो इसे अकेले देखने की हिम्मत बिल्कुल ना करें।
स्क्रीम वीआई-सस्पेंस से भरी ये डरावनी भूतिया मूवी आपका दिमाग चकरा कर रख देगी। इसे देखते हुए आप डर का अहसास करेंगे। इसे दोस्तों के साथ देखने का प्लान बनाएं। इसे देखने के बाद आपका वीकेंड मजेदार होने वाला है।
द हाउंटिंग ऑफ द हिल हाउस- इस फिल्म में 4-5 भाई-बहनों की कहानी को दिखाया गया है। इस कहानी का पूरा फोकस एक शापित घर पर है। ये सभी भाई-बहन अपने बचपन के इस घर में लौटते हैं और इसके बाद इनके साथ क्या होता है, ये तो आपको मूवी देखकर ही समझ आ जाएगा।
हैलोवीन किल्स- खूनी हमले पर बनी ये फिल्म आपका दिल दहला देगी। इस पूरी फिल्म में शैतानी शक्ति को दिखाया गया है। खतरनाक सीन्स से भरी ये मूवी रात में देखने की हिम्मत तो बिल्कुल मत करना।
