वट सावित्री व्रत की पूजा में हाथों पर लगवाएं मेहंदी की ये एक से बढ़कर एक डिजाइन, आपसे नहीं हटेगी पिया की नजर
वट सावित्री व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है और सुख-समृद्धि की कामना करती है। वट सावित्री व्रत पूजा में श्रृंगार के साथ मेहंदी लगाने का महत्व होता है। आप लेटेस् डिजाइन की मेहंदी लगा सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
Vat Savitri Mehandi Design: 26 मई को सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है और सुख-समृद्धि की कामना करती है। वट सावित्री व्रत पूजा में श्रृंगार के साथ मेहंदी लगाने का महत्व होता है। अगर आप हाथों में अपने पिया के प्यार का रंग सजाना चाहती है तो आजकल ट्रेंड में आ रही मेहंदी की डिजाइन लगा सकती है।
शादी के पहली बार वट सावित्री का व्रत रख रही हैं तो आप इस मौके पर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बना सकती है। इस डिजाइन में आप मोर और फूलों का डिजाइन बना सकते है और साथ में इसमें आप कमल, हाथी और कई तरह के सुंदर डिजाइन के साथ इसे कंप्लीट कर सकते हैं यह ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन है।
Cockroach Control Tips: क्या आप भी कॉकरोच के आतंक से परेशान हैं? अपनाएं ये घरेलू उपाय, कोसों दूर भागेंगे
ट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच
National Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
Photo Gallery: वेस्ट मटेरियल से बनाएं स्टाइलिश राखी, देखें 10 यूनिक आइडियाज
इसके अलावा आप मेहंदी डिजाइन में यूनिक और सुंदर डिजाइन चुनना चाहते हैं तो कलाई पर एक हाथ में भगवान शिव पार्वती और दूसरी तरफ राधा-कृष्ण का चित्र बनाया गया है. यह भी थ्री डी मेहंदी डिजाइन बेहतरीन लग रहा है।
आप वट सावित्री की पूजा में हाथों पर मेहंदी लगाना चाह रहे है तो, फुल हैंड सिंपल और सोबर मेहंदी डिजाइन लगा सकते है। इसके लिए सिंपल डिजाइन से सर्कल बनाकर आसपास डिजाइन डाला गया है. इसके अलावा कलाई पर भी जाली और कमल का फूल का थ्री डी डिजाइन बनाया गया है।
हाथ पर डिजाइन से सर्कल बनाया गया है. साथ ही उंगलियों और कलाई पर भी सिंपल डिजाइन डाला गया है. जो सुंदर और सिंपल लग रहा है. आजकल मेहंदी का ये डिजाइन काफी ट्रेंड में है।
