करवा चौथ पर पैरों में सजाएं लेटेस्ट डिजाइन की पायल, बढ़ जाएगी खूबसूरती की खनक
Latest Payal Designs on Karwa Chauth: हाथों में मेहंदी तो आसानी से सजा लेते है लेकिन पैरों के लिए पायल आप खरीद सकते है। यहां पर पायल की लेटेस्ट डिजाइंस आपको मिल रही है।
- Written By: दीपिका पाल
Karwa Chauth Latest Designs: करवा चौथ व्रत को लेकर जहां पर कुछ दिन शेष है वहीं महिलाओं द्वारा तैयारियों का दौर भी जारी है। व्रत पूजा के लिए नई साड़ी की खरीददारी करने के साथ महिलाएं और भी चीजें खरीदते है। हाथों में मेहंदी तो आसानी से सजा लेते है लेकिन पैरों के लिए पायल आप खरीद सकते है। यहां पर पायल की लेटेस्ट डिजाइंस आपको मिल रही है।
पिंक स्टोन घुंघरू पायल डिजाइन- करवा चौथ के मौके पर आप कुछ नया डिजाइन पायल में देख रही है तो इससे बेहतर कुछ नहीं होता है। पिंक स्टोने में घुंघरू की डिजाइन वाली यह पायल हर किसी पसंद बनी हुई है और पैरों की खूबसूरती बढ़ाते है।
Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
Hydration Signs: क्या आप पी रहे हैं पर्याप्त पानी? ये 6 संकेत बताएंगे शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण
क्या डांट-फटकार बना रही है बच्चों को और ज्यादा जिद्दी? जानिए प्यार से उन्हें समझदार बनाने के आसान तरीके
ग्रीन फ्लोरल पायल डिजाइन- पायल की नई डिजाइन में यह बेस्ट डिजाइन हो सकती है। चांदी की पुरानी पायल एक ही स्टोन में होती है लेकिन आप कलर के साथ ही ग्रीन फ्लावर डिजाइन वाली पायल को खरीद सकती है। ऐसे पायल को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
लटकन चेन घुंघरू पायल डिजाइन- इस तरह की पायल हर किसी को पैरों में पहनना पसंद होता है। करवा चौथ के मौके पर महिलाएं, लटकन चेन घुंघरू पायल डिजाइन चुनती है।इस तरह के पायल को आप पहनकर आप ना सिर्फ अपने करवा चौथ लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं, बल्कि यह आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करेंगे।
कलरफुल जेमस्टोन पायल डिजाइन- करवा चौथ के मौके पर आप पायल पहन रहे है तो , अपने लुक को एलिगेंट और क्लासी टच देने के लिए इन कलरफुल जेमस्टोन पायल डिजाइन को पैरों में पहन सकती है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है।
पीकॉक मल्टीपल फ्लावर पायल डिजाइन - करवा चौथ के मौके पर आप पायल की नई डिजाइन को चुन सकते है। खूबसूरत पीकॉक मल्टीपल फ्लावर पायल डिजाइन को ट्राई कर अपने पेरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं साथ ही अपने लुक को भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस तरह के पायल को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
क्लासिक फ्लावर पायल डिजाइन- करवा चौथ के मौके पर आप इस डिजाइन वाली पायल को पहन सकते है।किसी भी त्यौहार पर पहनकर अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह की पायल आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।
पीकॉक डिजाइन सिल्वर पायल - करवा चौथ पर इस तरह की खूबसूरत पीकॉक डिजाइन सिल्वर पायल को भी शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं साथ ही अपने पैरों को भी सुन्दर बना सकती हैं। ऐसे पायल आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकते हैं।
