पुरानी लस्सी छोड़िए! ट्राई करें ये 7 नए फ्लेवर्स जो देंगे इंस्टेंट एनर्जी, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी का राज
Summer Lassi Recipe: गर्मियों में लस्सी पीना शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ इंस्टेंट एनर्जी भी देता है। अगर आप पारंपरिक मीठी या नमकीन लस्सी से बोर हो चुके हैं, तो कुछ नए और मजेदार रेसिपी फ्लेवर्स ट्राई कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
भीषण गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने और ताजगी बनाए रखने के लिए लस्सी से बेहतर शायद ही कुछ और हो। लस्सी न केवल स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। आमतौर पर लोग पारंपरिक पंजाबी लस्सी या मैंगो लस्सी पीना पसंद करते हैं लेकिन अगर आप इस स्वाद में थोड़ा बदलाव चाहते हैं तो आप घर पर ही कई अनोखी किस्म की लस्सी तैयार कर सकते हैं।
रोज और रूह अफजा लस्सी इसे पिंक लस्सी के नाम से भी जाना जाता है और यह बनाने में बहुत आसान है। इसे तैयार करने के लिए एक कप दही, चौथाई कप चीनी और चौथाई कप रूह अफजा सिरप को मिक्सर में डालकर चिकना होने तक ब्लेंड करें। ठंडा करने के लिए इसमें बर्फ डालें और सर्व करते समय सूखे गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।
क्या आप भी पीते हैं ब्लैक कॉफी? जानिए वजन घटाने से लेकर ब्रेन हेल्थ तक इसके 10 फायदे
Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
पहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
केसर पिस्ता (रॉयल) लस्सी अपने शाही स्वाद और शानदार सामग्री के कारण इसे अक्सर 'रॉयल लस्सी' कहा जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक चुटकी केसर को गर्म दूध में भिगो दें। इसके बाद ब्लेंडर में एक कप दही, बर्फ, कटे हुए पिस्ता, चीनी, इलायची, ताजी क्रीम और केसर वाला दूध डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसे पिस्ता और बादाम के टुकड़ों से गार्निश करके परोसें।
बकलवा पिस्ता लस्सी यदि आप कुछ अलग और रिच ट्राई करना चाहते हैं तो बकलवा पिस्ता लस्सी एक बेहतर विकल्प है। इसे बनाने के लिए दूध, मेवे, बादाम का आटा और खजूर को ब्लेंडर में पीस लें। इस मिश्रण को थोड़ी देर रखने के बाद दोबारा ब्लेंड करें। अंत में इसमें दही, नींबू के छिलके और दालचीनी मिलाकर एक बार फिर ब्लेंड करें और इसका आनंद लें।
अंजीर ड्राई फ्रूट लस्सी यह लस्सी न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर है। इसे बनाने के लिए सूखे अंजीर को गर्म पानी या दूध में भिगोकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें दही, दूध, शहद या चीनी और अपनी पसंद के मेवे (बादाम, काजू या पिस्ता) मिलाकर क्रीमी होने तक ब्लेंड करें।
स्ट्रॉबेरी लस्सी स्ट्रॉबेरी लस्सी बच्चों और बड़ों दोनों की पसंदीदा होती है। इसे रिच और क्रीमी बनाने के लिए ग्रीक योगर्ट का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है। मुट्ठी भर ताजी स्ट्रॉबेरी, दूध, दही और शहद को बर्फ के साथ ब्लेंड करके इसे तुरंत तैयार किया जा सकता है।
साल्टेड मिंट लस्सी नमकीन स्वाद पसंद करने वालों के लिए साल्टेड मिंट लस्सी किसी जादू से कम नहीं है। ताजे पुदीने और धनिये की प्यूरी बनाकर उसे छाछ और दही के मिश्रण में मिलाएं। इसमें चाट मसाला, मिर्च, काली मिर्च और नमक मिलाकर इसका तीखा और चटपटा स्वाद लें।
गुलकंद लस्सी: स्वाद और सेहत का संगम गुलकंद लस्सी भी एक प्रकार की गुलाबी लस्सी है, लेकिन इसका स्वाद रूह अफजा से काफी अलग और क्रीमी होता है। आयुर्वेद में गुलकंद को इसके ठंडे और पाचन गुणों के लिए विशेष महत्व दिया गया है। इसे बनाने के लिए ठंडे दही को पानी या दूध के साथ ब्लेंड करें और फिर 2-3 बड़े चम्मच गुलकंद मिलाकर झागदार होने तक मिक्स करें।
