Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोवा के बाद भुवनेश्वर के बार में आग लगने से हड़कंप, दूर तक दिख रहा धुएं का गुबार- देखें VIDEO

Odisha Fire Accident: ओडिशा के भुवनेश्वर में एक होटल में भीषण आग लगने की सूचना है। होटल से आग की लपटें उठ रही हैं, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 12, 2025 | 12:06 PM

गोवा के बाद भुवनेश्वर के बार में आग लगने से हड़कंप, दूर तक दिख रहा धुएं का गुबार

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhubaneswar Fire News: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सत्य विहार क्षेत्र में स्थित एक नाइट क्लब में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद नाइटक्लब से गहरा धुआं उठता दिखा। रसूलगढ़ से लेकर सत्य विहार तक धुआं इस कदर फैल गया कि ट्रैफिक लगभग रुक-सा गया और नेशनल हाईवे पर भारी जाम लग गया।

यह घटना गोवा के नाइटक्लब हादसे के तुरंत बाद सामने आई है, जिससे लोगों में चिंता और बढ़ गई है। हालांकि भुवनेश्वर की इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

धुएं से बिगड़ा ट्रैफिक, हाईवे पर लंबे जाम

आग लगते ही इलाके में उठता धुआं इतना सघन था कि वाहन चालकों की दृश्यता बेहद कम हो गई। सुबह ऑफिस टाइम होने की वजह से हाईवे पर पहले ही ट्रैफिक का दबाव था, और धुआं फैलते ही स्थिति और भी गंभीर हो गई। रसूलगढ़ से सत्य विहार तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय पुलिस को यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त टीम लगानी पड़ी।

दमकल विभाग की टीम पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग ने दो फायर टेंडर वहां भेजे। दमकलकर्मी तुरंत आग पर काबू पाने में जुट गए और क्लब के अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। शुरुआती कार्रवाई के बाद आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।

#WATCH | Bhubaneswar, Odisha | Fire broke out in a bar of a hotel in Satya Vihar area Deputy Fire Officer Narayan Das said, “At 9 o’clock, we received information about a fire breaking out in Satya Vihar…7 fire tenders reached the spot and began efforts to extinguish the fire.… pic.twitter.com/eBYB3ydZPI — ANI (@ANI) December 12, 2025

यह भी पढ़ें- अरुणाचल में ट्रक पलटने से 21 लोगों की मौत…दो दिन तक यूं ही पड़ी रही लाशें, जिंदा बचे सख्श ने बताया

दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग किस कारण लगी यह अभी साफ नहीं कहा जा सकता। धुएं की भारी मात्रा देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि परिसर के भीतर मौजूद किसी सामग्री में अचानक आग भड़की होगी, लेकिन असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारण पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की जा सकती। क्लब के इलेक्ट्रिकल सिस्टम, किचन एरिया या अन्य संभावित स्रोतों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Watch video after goa fire breaks out in bhubaneswar hotel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2025 | 12:06 PM

Topics:  

  • Fire break out
  • Latest News
  • Odisha

सम्बंधित ख़बरें

1

कफ सीरप मामले में ED का बड़ा एक्शन, यूपी-झारखंड और गुजरात में कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

2

ट्रंप का कराया एक और समझौता तार-तार…M23 विद्रोहियों ने कांगो में किया कत्लेआम, 400 लोगों की मौत

3

अरुणाचल में ट्रक पलटने से 21 लोगों की मौत…दो दिन तक यूं ही पड़ी रही लाशें, जिंदा बचे सख्श ने बताया

4

25 लोगों की मौत का होगा हिसाब…लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाने की तैयारी पूरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.