जेल में कैद माओवादी नेता सब्यसाची पांडा ने जताई आगे पढ़ने की इच्छा, लोक प्रशासन से करना चाहते हैं MA
पांडा 130 से अधिक माओवाद से संबंधित मामलों में आरोपी है। एक स्थानीय अदालत ने उसे राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
- Written By: रीना पंवार
प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
ब्रह्मपुर : आजीवन कारावास की सजा काट रहे प्रमुख माओवादी नेता सब्यसाची पांडा ने इस साल ओडिशा प्रदेश मुक्त विश्वविद्यालय (ओएसओयू) के माध्यम से स्नातकोत्तर (MA) करने की इच्छा जताई है। पांडा ओडिशा के ब्रह्मपुर क्षेत्र की जेल में बंद हैं। पुलिस ने उन्हें साल 2014 में गिरफ्तार किया था। उन पर माओवाद से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।
पांडा ने दो साल पहले ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक किया था। वे उन छह कैदियों में से एक हैं, जिन्होंने ओएसओयू में दो वर्षीय एमए पत्राचार पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए दस्तावेज जमा किए हैं। एके जेल अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पांडा लोक प्रशासन विषय से एमए करने की इच्छा जताई है।
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
₹19,000 के लिए बैंक ने मांगा मौत का सबूत, बहन का शव खोदकर कंधे पर कंकाल लेकर पहुंचा भाई
ओडिशा में बड़ी गड़बड़ी! SIR से पहले ही वोटर लिस्ट से गायब हुए 9.8 लाख नाम, चुनाव आयोग ने दिए जांच के निर्देश
महिला आरक्षण का समर्थन लेकिन परिसीमन पर सवाल…नवीन पटनायक ने ओड़िशा के CM को लिखा पत्र; रखी यह मांग
ओडिशा में बॉक्साइट खदान पर छिड़ा खूनी संग्राम, 40 पुलिसकर्मी घायल, जल-जंगल के लिए जंग या मामला कुछ और?
लोक प्रशासन के करना चाहते है एमए
जेल में रहकर एमए करने की इच्छा रखने वालों में छह कैदी शामिल है। इनमें से 55 वर्षीय पांडा सहित चार दोषी हैं और दो विचाराधीन कैदी हैं। इस संबंध में ब्रह्मपुर सर्किल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डीएन बारिक ने बताया कि उन्होंने पांडा सहित छह कैदियों के दस्तावेज जमा कर दिए हैं, जो पत्राचार के माध्यम से दो वर्षीय एमए (लोक प्रशासन) में दाखिला लेने के इच्छुक हैं।
चुनाव से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
130 से ज्यादा मामलों में आरोपी है पांडा
जेल शिक्षक सनातन खिल्लर ने बताया कि दाखिले के बाद, सभी कैदियों को कोर्स से संबंधित अध्ययन सामग्री दी जाएगी। सभी कैदी जेल में रहते हुए ही अपने आप ही तैयारी करेंगे और परीक्षा देंगे। माओवादी नेता सब्यसाची पांडा को 18 जुलाई 2014 को ब्रह्मपुर में गिरफ्तार किया गया था। तब से ही वह जेल में है। पांडा विभिन्न जिलों में 130 से अधिक माओवाद से संबंधित मामलों में आरोपी है। एक स्थानीय अदालत ने उसे राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
