पुरी भगदड़: चार अधिकारियों पर गिरी गाज, 2 का हुआ तबादला; दो सस्पेंड
पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ को लेकर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही एसपी और जिलाधिकारी का तबादला भी कर दिया गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
पुरी भगदड़: चार अधिकारियों पर गिरी गाज (संदर्भ चित्र)
भुवनेश्वर: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ को लेकर राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीएम मोहन चरण माझी ने इस हादसे को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और पुरी के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला कर दिया है।
सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पुरी के जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ एस स्वैन और एसपी का तबादला कर दिया गया है। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में डीसीपी विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाढ़ी को निलंबित कर दिया गया है। चंचल राणा को पुरी का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि पिनाक मिश्रा को नए एसपी का प्रभार सौंपा गया है।
25-25 लाख मुआवजे का ऐलान
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। सीएम ने विकास आयुक्त की निगरानी में विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए सभी श्रद्धालुओं से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी सरकार महाप्रभु जगन्नाथ के सभी श्रद्धालुओं से माफी मांगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ओडिशा के चर्चित नबरंगपुर ट्रिपल मर्डर के 19 गुनहगारों को उम्रकैद, 10 साल बाद न्याय, अंधविश्वास ने ली थी 3 जान
रहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथ यात्रा, जानें क्या है इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व
ओडिशा में बॉक्साइट खदान पर छिड़ा खूनी संग्राम, 40 पुलिसकर्मी घायल, जल-जंगल के लिए जंग या मामला कुछ और?
Puri Rath Yatra stampede: Puri District Collector and SP transferred; DCP Vishnu Pati and Commandant Ajay Padhi have been suspended for negligence of duty: Odisha CMO Odisha CM Mohan Charan Majhi announced a financial assistance of Rs 25 lakh for the next of kin of each… pic.twitter.com/RWSdn3XRYv — ANI (@ANI) June 29, 2025
सीएम माझी ने जताई संवेदना
सीएम ने आगे कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मृतकों की पहचान बोलागढ़ निवासी बसंती साहू और बालीपटना निवासी प्रेमकांत मोहंती और प्रवती दास के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चारधाम यात्रा स्थगित, उत्तराखंड सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
आपको बता दें कि रविवार को ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब चार बजे हुई, जब सैकड़ों श्रद्धालु रथ यात्रा उत्सव देखने के लिए मंदिर के पास एकत्र हुए थे।
रथयात्रा में कैसे मची भगदड़
अधिकारियों ने जानकारी दी कि अनुष्ठान के लिए सामग्री ले जा रहे दो ट्रक भगवान जगन्नाथ और उनके भाई भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के पास भीड़भाड़ वाली जगह में घुस गए। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और छह लोगों की हालत गंभीर है।
