- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Uttarakhand Chardham Yatra Suspended Due To Rain
चारधाम यात्रा स्थगित, उत्तराखंड सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए राज्य की धामी सरकार ने रविवार को चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है।
- Written By: आकाश मसने

(कॉन्सेप्ट फोटो)
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश हो रही है। इसके चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। इसे देखते हुए उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इन प्राकृतिक घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने रविवार को चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया।
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने यहां कहा कि वर्तमान मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।
गढ़वाल आयुक्त पांडेय ने कहा कि चार धाम यात्रा से संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की यात्रा को लेकर निर्णय सोमवार को मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के पश्चात लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड के पहाड़ों पर धधकी आग, टिहरी में भीषण वनाग्नि का तांडव, 14 हेक्टेयर में फैले जंगलों को भारी नुकसान
नो जेल, नो बेल, सीधे 72 हूरों…गंगा में बिरयानी डालने पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- ये सनातन आस्था से खिलवाड़
देहरादून के पेनेसीया अस्पताल में लगी भीषण आग, AC में हुआ ब्लास्ट, मरीजों को किया शिफ्ट, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड का ‘फौजी मुख्यमंत्री’ खामोश, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर प्रस्थान न करें।
भूस्खलन से कई रास्ते बंद
पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश की वजह से भूस्खलन होने के कारण कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारानाथ और बदरीनाथ की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को मौसम संबंधी जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने तथा इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गयी है।
प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी गयी है कि बारिश के दौरान गैर जरूरी यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थान पर रुक कर बारिश के बंद होने की प्रतीक्षा करें।
पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर, अलगे 7 दिन इन प्रदेशों में भी बरसेंगे बादल
उत्तरकाशी जिले के बड़कोट फटा बादल
बता दें कि उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट क्षेत्र में पालीगाड़ और ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बादल फटने से 8 से 9 मजदूर लापता हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार मध्यरात्रि 12 बजे के बाद हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल सहित अन्य एजेंसियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Uttarakhand chardham yatra suspended due to rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीजीआई-डी मूल्यांकन: छत्रपति संभाजीनगर मराठवाड़ा में पहले और राज्य में 5वें स्थान पर, डिजिटल शिक्षा में पीछे
May 24, 2026 | 02:09 PMनागपुर जिले के कलमेश्वर के लॉजिस्टिक गोदाम में बड़ा हादसा: करंट लगने से 3 मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर
May 24, 2026 | 02:07 PMढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
May 24, 2026 | 02:06 PMThane Shahpur Water Crisis: मुंबई को पानी देने वाला शहापुर खुद प्यासा, 57 हजार लोग टैंकरों पर निर्भर
May 24, 2026 | 02:03 PMइबोला वायरस का मंडराया वैश्विक खतरा, भारत सरकार ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी; इन 3 देशों में जाने से बचें
May 24, 2026 | 02:02 PMपेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
May 24, 2026 | 01:55 PMछत्रपति संभाजीनगर: खरीफ सीजन के लिए कृषि विभाग का उड़न दस्ता गठित, जमाखोरी करने वाले डीलर्स पर होगी कार्रवाई
May 24, 2026 | 01:52 PMवीडियो गैलरी

…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM














