ओडिशा ट्रिपल मर्डर: जमीन विवाद में शख्स ने कुल्हाड़ी से खत्म किया छोटे भाई का परिवार
Odisha Murder News : ओडिशा के क्योंझर जिले में जमीन विवाद में तिहरे हत्याकांड की घटना हुई है। इसमें तीन लोगों को कुल्हाड़ी से काट दिया गया। आरोपी ने अपने ही पूरे परिवार का खून बहा दिया।
- Written By: रंजन कुमार
घटनास्थल और मौजूद पुलिस।
Odisha Triple Murder News : ओडिशा के क्योंझर जिले से रोंगटे खड़े करने वाली खबर आई है। इसने इंसानियत को शर्मसार किया है। जमीन के एक टुकड़े के लिए बड़े भाई के सिर पर खून इस कदर सवार हुआ कि उसने अपने छोटे भाई के हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया।
क्योंझर जिले के घासीपुरा थाना क्षेत्र के नियालिझरन गांव की घटना है। रविवार शाम जब पूरा गांव अपने घरों में था, तभी लक्ष्मण सोरेन नाम के व्यक्ति ने अपने सगे छोटे भाई जितेंद्र सोरेन, उसकी पत्नी और उनकी मासूम बेटी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई।
पुरानी रंजिश का खौफनाक अंत
पुलिस की शुरुआती जांच में जो बात सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। दोनों भाइयों के बीच जमीन के हक को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। घर में सुलग रही यह नफरत रविवार को इस कदर बढ़ गई कि लक्ष्मण ने कुल्हाड़ी उठा ली और अपने ही खून का कत्लेआम किया। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उस शाम अचानक ऐसी क्या बात हुई कि लक्ष्मण ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
जुन्नर में मातम: खेत के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, बल्लालवाड़ी इलाके में पसरा सन्नाटा
व्यापारी का अपहरण कर 17 लाख का माल लूटा: हथियार दिखाकर कोरा चेक भी छीना; नागपुर के 9 आरोपियों पर मामला दर्ज
लाखांदुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 घंटे में हत्यारे देवर गिरफ्तार, भाभी की निर्मम हत्या का पर्दाफाश
बैरागीवाड़ा में मामूली विवाद पर दो परिवारों में खूनी संघर्ष; लोहे के कड़े से दांत तोड़ा, 8 लोगों पर मामल दर्ज
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चारों तरफ फैले सन्नाटे के बीच मुख्य आरोपी लक्ष्मण सोरेन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने केवल लक्ष्मण ही नहीं, बल्कि एक और व्यक्ति को पकड़ा है जो मृतक परिवार का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आनंदपुर एसडीपीओ कमल पांडा ने बताया कि पहली नजर में मामला जमीन विवाद का लगता है, लेकिन पुलिस हर छोटे एंगल से जांच कर रही है, ताकि हत्या की असली वजह और साजिश का पता चल सके।
यह भी पढ़ें: कटक में डबल मर्डर, बेटे ने बेरहमी से की मां-बाप की हत्या, पत्नी से बोला- ‘सारे चैप्टर खत्म कर दिए’
आखिर क्यों बढ़ रहे जमीन विवाद?
समाज में जमीन के लिए हो रही ऐसी हत्याएं बड़ी चिंता का विषय हैं। इन घटनाओं के पीछे कई कारण होते हैं। इनमें जमीन के बंटवारे के केस वर्षों तक अदालतों में चलते हैं। इससे परिवारों के बीच हताशा और गुस्सा बढ़ता है। ग्रामीण इलाकों में कई बार पुश्तैनी जमीन के कागजात साफ नहीं होते, जिससे भाइयों के बीच गलतफहमियां पैदा होती हैं। समय रहते गांव के बड़े या प्रशासन दखल देकर समझौता कराएं तो ऐसी हिंसक घटनाओं को टाला जा सकता है।
