Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Breaking News: पुरी के श्रीगुंडिचा मंदिर में मची भगदड़, 3 लोगों की मौत; 10 घायल

ओडिशा के पुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज रविवार की सुबह श्रीगुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 10 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी आ रही है। 

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jun 29, 2025 | 09:45 AM

पुरी भगदड़ हादसे में तीन की मौत, (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुरी: ओडिशा के पुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज रविवार की सुबह श्रीगुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 10 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 4:30 बजे, भारी संख्या में भक्त श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए एकत्रित हुए थे। उसी दौरान वहां काफी धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

बता दें कि यह हादसा शरधाबली के नजदीक, श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने हुई है। घटना के वक्त रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्तों का हुजुम जुटा हुआ था। इस दौरान सुरक्षा में लगी पुलिस और कर्मियों को भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया और लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोग जमीन पर गिर पड़े और भगदड़ मच गई।

हादसे में 2 महिला समेत तीन की मौत

सुबह-सुबह मची इस भगदड़ में 3 लोग भीड़ के नीचे दब गए और उनके उपर से भक्तों का भीड़ गुजराता रहा, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक खुर्दा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 2 महिलाएं प्रभाती दास और बसंती साहू शामिल हैं, वहीं एक 70 वर्षीय पुरुष प्रेमाकंत महांती का भी मौत हो गया है।

घायलों का जिला अस्पताल मे इलाज जारी

वहीं, इस भगदड़ की घटना में घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम घायलों की लगातार इलाज कर रही है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Late night Stampede in puri in front of #rath the scene was terrifying & heart wrenching. people were running over resting people on #sharadhaBali. Mothers were crying for their children, senior citizen lying on ground & blood shed.FAILURE OF TEMPLE AUTHORITY @CMO_Odisha @otvnews pic.twitter.com/n8ZoSExvAy

— Deepankar Swain (@SwainDeepankar) June 29, 2025

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार, 28 जून को जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बीमार पड़े 600 से अधिक भक्तों का पुरी के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया गया। जगनाथ यात्रा में भारी भीड़ के कारण कई लोग धक्का-मुक्की से घायल हो गए थे, जबकि 200 से अधिक लोग गर्मी और उमस भरे मौसम के कारण बेहोश हो गए थे।

जगन्नाथ रथ यात्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ओडिशा के पुरी में आयोजित जगन्नाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ओडिशा पुलिस, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के लगभग 10,000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस ने रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी स्तर पर अपनी तैयारियां की है।पुलिस महानिदेशक खुरानिया ने शनिवार को बताया था कि भीड़ पर नजर रखने के लिए 275 से अधिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Odisha puri stampede 3 people died and 10 injured in rigundicha temple

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2025 | 09:26 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Odisha News
  • Stampede

सम्बंधित ख़बरें

1

बिजली सप्‍लाई कटने से हवा में फंसी मोनोरेल, मुंबई में मची अफरा-तफरी, क्रेन से किया जा रहा रेस्क्यू

2

आज की ताजा खबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

3

नाबालिग जघन्य अपराध की शिकार, तीन लोगों ने मिलकर किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

4

नवीन पटनायक की बिगड़ी तबीयत, भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.