नाबालिग जघन्य अपराध की शिकार, तीन लोगों ने मिलकर किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
Odisha Heinous Crime: ओडिशा के संबलपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ घृणित अपराध का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अबतक गिरफ्तार किया है।
- Written By: गीतांजली शर्मा
नाबालिग के साथ जघन्य अपराध (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Gang Rape With Minor Girl: ओडिशा के संबलपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ घृणित अपराध का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अबतक गिरफ्तार किया है। संबलपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार भामू ने सोमवार को तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।
संबलपुर के जुजुमुरा पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था। एसडीपीओ रायराखोल के नेतृत्व में जुजुमुरा पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज एफआईआर में नामित पांच आरोपियों में से तीन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi Odisha Visit: PM मोदी 20 जून को जाएंगे ओडिशा, देंगे ₹47,600 करोड़ से अधिक की सौगात
Odisha Free Education Scheme: अब KG से PG तक मुफ्त होगी पढ़ाई, छात्रों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान
धुएं और लपटों से दहला कटक! मछली बाजार के गोदाम में लगी आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Odisha SIR: ओडिशा में ‘मिशन SIR’ शुरू, 45,000 से ज्यादा BLO तैनात, निर्वाचन अधिकारी ने बताया पूरा प्लान
पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करने में लगी हुई है। अपराधियों ने रविवार शाम को नाबालिग के गांव में इस शर्मसार घटना को अंजाम दिया। नाबालिग पीड़िता शौच के लिए गई थी, तभी आरोपियों ने उसका यौन शोषण किया।
संबलपुर एसपी ने यह भी बताया कि कुछ आरोपी उसी गांव के हैं, जहां पीड़िता रहती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस घटना से संबंधित सारी जानकारी सामने आ जाएगी।
कटक में भी बलात्कार का एक और मामला आया सामने
एक अन्य मामले में कटक के उप पुलिस आयुक्त ऋषिकेश ज्ञानदेव ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को एक ऑटो-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है, जिस पर चौलियागंज थाना क्षेत्र के सिखारपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन दुराचार का आरोप है।
रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता 8 अगस्त को अपनी एक सहेली के साथ बादामबाड़ी इलाके में खरीदारी के लिए गई थी। लौटते समय पीड़िता को प्यास लगी और उसने ऑटो-रिक्शा चालड़ेक से पानी मांगा।
यह भी पढ़ें: पारिवारिक कलह का दर्दनाक अंत, दो मासूम बेटियों को पिता ने यमुना में फेंका, खुद भी लगाई छलांग
ऑटोचालक ने कुछ इस तरह दिया घटना को अंजाम
चालक ने पानी न होने की बात कही, जिसके बाद पीड़िता की सहेली सिखारपुर में पानी की बोतल खरीदने दुकान पर चली गई। इस दौरान चालक ने अकेली पीड़िता के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने पेट्रोल डालकर उसे जलाने की धमकी दी। पीड़िता ने 16 अगस्त को चौलियागंज पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
(एजेंसी इनपुट)
