Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे मोहन चरण माझी, पूर्व सीएम नवीन पटनायक से की मुलाकात

मुख्यमंत्री बनने जा रहे माझी एक गरीब परिवार से आते हैं। 52 वर्षीय माझी के पिता सुरक्षा गार्ड थे। बैठक के बाद माझी ने कहा कि एक पार्टी के 24 साल के शासन के बाद लोगों की न्यूनतम जरूरतें पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘लेकिन यहां लोग सामान्य जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’

  • By अंजू वशिष्ठ
Updated On: Jun 12, 2024 | 03:23 PM

मोहन चरण माझी ने नवीन पटनायक से मुलाकात की (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भुवनेश्वर: ओडिशा में मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह से पहले माझी ने भुवनेश्वर में राज्य की महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे केवी सिंद देव और प्रभाती परिदा भी माझी के साथ मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की।

उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे के वी सिंह देव और प्रभाती परिदा के साथ माझी ने गोपबंधु चौक पर उत्कल मणि गोपबंधु दास, राजभवन के बाहर उत्कल गौरव मधुसूदन दास, पावर हाउस चौक पर श्रीराम चंद्र भंज देव, एजी चौक पर परला महाराजा कृष्ण चंद्र गजपति और रामचंद्र मर्दराज देव की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मोहन चरण माझी के साथ मिलकर के वी सिंह देव और प्रभाती परिदा ने वाणी विहार चौक पर फकीर मोहन सेनापति, मेफेयर चौक पर धरणीधर भुइयां, कलिंगा अस्पताल चौक पर गंगाधर मेहर और मैत्री विहार में बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

100 दिनों के भीतर काम शुरू करेगी नई सरकार

चार बार विधायक रह चुके माझी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए नई सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर काम शुरू हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री देव ने कहा, ‘जिस क्षण हम शपथ लेंगे, हम अपने चुनावी घोषणापत्र में लोगों से किए गए वादों पर काम करना शुरू कर देंगे। हम लोगों के पास उनका आशीर्वाद मांगने गए थे और उन्होंने हमें सरकार में आने का अवसर देकर कृपा की है।’

#WATCH | Odisha CM-designate Mohan Charan Majhi along with his Deputy CMs-designate KV Singh Deo and Pravati Parida pay floral tributes to 'Utkalamani' Gopabandhu Das in Bhubaneswar pic.twitter.com/ai6UCwP9pC

— ANI (@ANI) June 12, 2024

लोगों की न्यूनतम जरूरतों पर देंगे ध्यान

बैठक के बाद माझी ने कहा कि एक पार्टी के 24 साल के शासन के बाद लोगों की न्यूनतम जरूरतें पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘लेकिन यहां लोग सामान्य जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’ हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के साथ साथ ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में, बीजू जनता दल की पराजय हुई है। राज्य विधानसभा की कुल 147 सीट में से भाजपा को 78 सीट पर जीत हासिल हुई है।

गार्ड का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बनने जा रहे माझी एक गरीब परिवार से आते हैं। 52 वर्षीय माझी के पिता सुरक्षा गार्ड थे। क्योंझर जिले के रायकला गांव में उनका जन्म हुआ। माझी ने क्योंझर के आरएसएस द्वारा संचालित स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर से शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

साल 1997 में राजनीति की शुरुआत करने वाले माझी ओडिशा में भाजपा के पहले सीएन बनने जा रहे हैं। रायकोला ग्रामपंचायत के सरपंच से राजनितिक करियर की शुरुआत करने वाले माझी महज तीन साल में क्योंझर क्षेत्र से जीतकर ओडिशा विधानसभा पहुंच गए थे।

क्योंझर आदिवासियों के लिए सुरक्षित सीट है। यहां साल 2004 में भी मोहन चरण माझी ने बीजेपी के टिकट पर दोबारा जीत हासिल की। बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जाने और मुख्यमंत्री मनोनीत होने की घोषणा पर उनकी पत्नी प्रियंका मरांडी ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उनके पति मुख्यमंत्री बनेंगे।

(एजेंसी- इनपुट के साथ)

Mohan charan majhi paid tribute to great personalities before odisha chief minister oath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2024 | 02:05 PM

Topics:  

  • Odisha

सम्बंधित ख़बरें

1

ओडिशा CM का विमान हवा में काटता रहा चक्कर, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर नहीं हुई लैंडिंग, किया गया डायवर्ट

2

नाबालिग जघन्य अपराध की शिकार, तीन लोगों ने मिलकर किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

3

ओडिशा में एक और आत्मदाह, प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से तंग थी छात्रा; 25 दिनों में तीसरी घटना

4

ओडिशा: बलंगा पीड़िता ने दिल्ली में एम्स इलाज के दौरान दम तोड़ा, CM ने जताया दुख

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.