ओडिशा CM का विमान हवा में काटता रहा चक्कर, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर नहीं हुई लैंडिंग, किया गया डायवर्ट
Odisha news: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को दिल्ली से लेकर आ रहा विमान भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। काफि समय तक हवा में चक्कर काटने के बाद विमान को कोलकाता के लिए डायवर्ट किया गया।
- Written By: पूजा सिंह
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण (सौजन्य मीडिया)
Odisha Chief Minister Mohan Charan Majhi: शुक्रवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ले जा रहा एक विमान भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। खराब मौसम के कारण विमान की लैंडिंग में काफि परेशान आ रही थी। हवा में काफि देर चक्कर काटने के बाद विमान को कोलकाता डायवर्ट किया गया।
ओडिशा के एक मंत्री ने इस बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी दिल्ली का 5 दिवसीय दौरा करके लौट रहे थे। उन्हें सुबह लगभग 9.45 बजे भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरना था। ओडिशा के शहरी विकास मंत्री केसी महापात्र ने बताया कि, खराब मौसम के कारण विमान भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर नहीं उतर सका। जिसके बाद विमान कोलकाता भेज दिया गया।
खराब मौसम के कारण लैंडिंग में परेशानी
बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने कहा कि भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का विमान लगभग 21 मिनट तक हवाई अड्डे के ऊपर मंडराता रहा, जिसके बाद उसे कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया। निदेशक प्रसन्न प्रधान ने जानकारी दी कि, सीएम मोहन चरण माझी एअर इंडिया की उड़ान (AI473) में सवार थे, जो कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और दोपहर 1:00 बजे भुवनेश्व हवाई अड्डे पर उतरने वाली थी।
सम्बंधित ख़बरें
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
PM Modi Odisha Visit: PM मोदी 20 जून को जाएंगे ओडिशा, देंगे ₹47,600 करोड़ से अधिक की सौगात
Odisha Free Education Scheme: अब KG से PG तक मुफ्त होगी पढ़ाई, छात्रों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान
धुएं और लपटों से दहला कटक! मछली बाजार के गोदाम में लगी आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
AIR इंडिया के प्रवक्ता ने दी जानकारी
एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि 5 सितंबर को दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली उड़ान संख्या AI473 भुवनेश्वर के करीब थी, यहां खराब मौसम के कारण हवाई यातायात नियंत्रण द्वारा उसे कोलकाता की ओर डायवर्ट का निर्देश दिया गया। विमान को भुवनेश्वर के लिए रवाना करने से पहले कोलकाता में ईंधन भरा गया, जहां विमान 12:59बजे उतरा।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में यमुना के जलस्तर में मामूली गिरावट तो गुजरात में बढ़ा बाढ़ का संकट, हालात चिंताजनक
IMD ने जारी की चेतालनी
बता दें कि, ओडिशा के 18 जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि, पिछले 24 घंटों में ओडिशा में सामान्य से 149% अधिक बारिश हुई। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा के 20 जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की है, जिसमें अगले चार दिनों में गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है।
