Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Odisha SIR: ओडिशा में ‘मिशन SIR’ शुरू, 45,000 से ज्यादा BLO तैनात, निर्वाचन अधिकारी ने बताया पूरा प्लान

Odisha Voter List SIR: ओडिशा में आज से मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू हो गया है। 45 हजार से ज्यादा BLO घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। यह प्रक्रिया 28 जून तक चलेगी।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 30, 2026 | 10:25 AM

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर.एस. गोपालन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

CEO RS Gopalan Odisha SIR Update: ओडिशा में आज से मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई। यह अगले महीने तक चलेगी। इस दौरान बीएलओ पूरे राज्य में घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाएंगे, जिससे कि वे गणना फॉर्म वितरित कर सकें, उन्हें भरने में लोगों की सहायता कर सकें और भरे हुए फॉर्म वापस जमा कर सकें।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरएस गोपालन ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 30 मई से शुरू होने वाली घर-घर जाकर सत्यापन की प्रक्रिया 28 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

33,000 बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरएस गोपालन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अब तक 33,000 बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त किए जा चुके हैं और वे वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी सक्रिय कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो मतदाता डिजिटल माध्यम को प्राथमिकता देते हैं, वे गणना फॉर्म सीधे चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और भरे हुए फॉर्म को ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब

मिसाइल सिस्टम के एक्सपर्ट, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका, जानें कौन हैं नए वाइस एडमिरल अजय कोचर

Telangana SIR: वोट कटने की आशंका को लेकर तेलंगाना सरकार सतर्क, बनाई ये खास रणनीति

क्या आने वाला है ईंधन संकट? मोदी सरकार ने कंपनियों से 30 दिन का LPG भंडार रखने को कहा

महीने भर चलेगी SIR प्रक्रिया

सीईओ गोपालन ने बताया कि ओडिशा में 20 मई को SIR शुरू हुआ। 30 मई से 28 जून तक BLO घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। वे शाम को 3 बजे से 5 बजे तक बूथ पर भी उपलब्ध रहेंगे। उनका काम 2025 की मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करना, उसे भरवाना और वापस जमा करना है। फॉर्म वापस जमा होने के बाद 5 जुलाई को मसौदा सूची प्रकाशित की जाएगी।

#WATCH | Puri, Odisha: State Chief Electoral Officer R.S. Gopalan says, “We are thankful to Sudarsan Pattnaik for his beautiful sand art. In Odisha, SIR started on 20th May. From 30th May to 28th June, our BLOs will be visiting house-to-house, they will also be available in the… pic.twitter.com/JzZSDgWioX — ANI (@ANI) May 30, 2026

इसके बाद, हम दावों और आपत्तियों को आमंत्रित करेंगे। दावों और आपत्तियों को दर्ज करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त है। उसके बाद, एक महीने तक सभी दावों और आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी, उनकी जांच-पड़ताल होगी और उनका निपटारा किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 6 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

SIR जागरूकता के लिए बनाया सैंड आर्ट

जाने-माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कल पुरी के नीलाद्री बीच पर SIR के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सैंड आर्ट बनाया। सभी BLO आज (30 मई) से 28 जून तक घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। इसकी प्रशंसा करते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर.एस. गोपालन कहते हैं, हम सुदर्शन पटनायक के उनकी खूबसूरत रेत कला के लिए आभारी हैं।

#WATCH ओडिशा: जाने-माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कल पुरी के नीलाद्री बीच पर SIR के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सैंड आर्ट बनाया। सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) आज (30 मई) से 28 जून तक घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। pic.twitter.com/0V164lwdRX — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026

एसआईआर प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे राज्य में 45,255 बीएलओ तैनात किए गए हैं। इस कार्य के लिए उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें- अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब

छोटी मोटी गलतियों के लिए ये करें

सीईओ गोपालन ने कहा, असल में ज्यादातर लॉजिकल गलतियां छोटी होती हैं, जैसे उम्र में अंतर, नाम में अंतर। इन्हें फील्ड जांच में सिर्फ एक पंचनामे के जरिए ठीक किया जा सकता है। गंभीर गलतियों के लिए वोटर से सहायक सबूत देने के लिए कहा जा सकता है। अगर कोई सहायक सबूत नहीं भी है, तो भी इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर फैसला ले सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सबूत न होने का मतलब यह नहीं है कि वोटर अयोग्य है। जो मतदाता अभी अपने घरों से दूर हैं, उनके लिए सीईओ ने पुष्टि की कि परिवार के सदस्य उनकी तरफ से एन्यूमरेशन फॉर्म ले सकते हैं और उनके लिए उस पर दस्तखत कर सकते हैं।

Odisha sir voter list special intensive revision begins ceo rs gopalan statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 10:25 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Odisha
  • Odisha News
  • SIR

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.