झूठ कितना भी भयानक हो, सत्य की ही जीत होती है, अग्रिम जमानत मिलने के बाद सामने आया पवन खेड़ा का बयान
Pawan Khera X Post: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम सीएम हिमंत सरमा की पत्नी को लेकर कथित बयानबाजी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
पवन खेड़ा और हिमंता सरमा की फाइल फोटो, सोर्स- नवभारत डिजाइन
Pawan Khera Thanks Supreme Court: पवन खेड़ा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए एक चेतावनी भी है जो सत्ता का दुरुपयोग करते हैं कि जब तक हम एक संवैधानिक लोकतंत्र बने रहेंगे, तब तक राजनीतिक बदले की भावना के लिए व्यक्तिगत आजादी की बलि नहीं चढ़ाई जा सकती।
सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद पवन खेड़ा ने आज यानी शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में खेड़ा ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कानून के शासन की जीत है।
सुप्रीम कोर्ट से साथ सोनिया गांधी को भी कहा ‘थैंक्स’
पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हुए लिखा कि यह फैसला उनके लिए सिर्फ कानूनी राहत नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता और संविधान की मजबूती का भी संकेत है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में पवन खेड़ा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी आभार जताया। उन्होंने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और के.सी. वेणुगोपाल सहित कई नेताओं का धन्यवाद किया।
सम्बंधित ख़बरें
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
असम एयरक्राफ्ट क्रैश में 5 जवान शहीद, एयर फोर्स ने दिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
Rajya Sabha Election: वोटिंग से पहले ही आ गया नतीजा! खरगे समेत 14 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, देखें पूरी लिस्ट
6 नागा नागरिकों के शव मिलते ही मणिपुर में भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; छावनी में बदला इंफाल
उन्होंने अपनी कानूनी टीम, खासकर वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और अन्य अधिवक्ताओं का भी उल्लेख किया, जिन्होंने इस मामले में उनकी पैरवी की।
मामला एक राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण: खेड़ा
खेड़ा ने यह भी कहा कि यह पूरा मामला एक राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण था। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सत्ता का इस्तेमाल उनके खिलाफ दबाव बनाने के लिए किया गया। उनके अनुसार, यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं बल्कि राजनीतिक भी था, जिसमें उनकी स्वतंत्रता को प्रभावित करने की कोशिश की गई।
खेड़ा का एक्स पोस्ट
पवन खेड़ा ने कहा कि यह फैसला सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों के लिए एक संदेश है जो लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में व्यक्तिगत स्वतंत्रता को राजनीतिक कारणों से कुचला नहीं जा सकता।
I thank the Hon’ble Supreme Court for upholding the rule of law, and @DrAMSinghvi along with the AICC Law Department for their timely and steadfast interventions. For the second time, Dr Singhvi & his sharp team – @lawyerkhanmd & Omar Hoda – have defended my liberty amid… — Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) May 2, 2026
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी को बड़ा झटका, कपिल सिब्बल ने इन 4 प्वाइंट्स में रखी दलील; SC ने क्या कहा?
उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि चाहे सच्चाई को कितना भी दबाने की कोशिश की जाए, अंत में जीत हमेशा सत्य की होती है। इसी के साथ उन्होंने “सत्यमेव जयते” लिखा।
आईएएनएस इनपुट के साथ
