Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

असम में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षा एजेंसियों ने 2 एक्टिव सदस्यों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

Assam Terror Attack Plan: असम राज्य के तिनसुकिया जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादियों की एक बड़ी साजिश नाकाम की। सुरक्षा एजेंसियों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार कर विस्फोटक बरामद किए है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 27, 2026 | 11:13 AM

विस्फोटक बरामद (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Terror Attack Plot Foiled in Assam: असम के तिनसुकिया जिले में आतंकवादियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हुई। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को विफल किया है। खुफिया सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान में जगुन क्षेत्र से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा (आई) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सियोर असोम उर्फ हुमेनज्योति बरुआ (27 वर्ष) और मनोज असोम उर्फ पापु मोरन (30 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, हुमेनज्योति बरुआ तिनसुकिया के पानीटोला का निवासी है। तो वहीं, पापु मोरन बाघजान क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों संगठन में कथित रूप से उल्फा (आई) संगठन में सक्रिय थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों आरोपियों ने तिनसुकिया शहर में आम नागरिकों को अंधाधुंध निशाना बनाकर दहशत फैलाने का काम मिला था। पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेशियों से मोहब्बत नहीं लेकिन मियां नाम पर प्रताड़ना गलत, बदरुद्दीन अजमल का BJP पर बड़ा हमला

फोन पर बदला धर्म, फिर बनी जैश की स्लीपर सेल; बबीता से खदीजा बनी महिला को राजस्थान ATS ने किया गिरफ्तार

Assam GI Tag Products: सिंगापुर भेजी गई तेजपुर लीची, CM हिमंता बोले- वैश्विक बाजार पर है फोकस

FATF Vice President: आईएएस विवेक अग्रवाल को मिली FATF की ऐतिहासिक कमान, भारत की बढ़ा मान

आतंकियों के पास से बरामद सामान

बरामद सामान में दो एके-56 राइफलें, 172 जिंदा कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड, मेडिसिन किट, सिरिंज, ओपिओइड्स, जंगल में लंबे समय तक रहने के लिए खाने-पीने का सामान, बैकपैक तथा युद्ध संबंधी अन्य सामग्री शामिल है। बरामद हथियारों और विस्फोटकों से सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी।

खुफिया जानकारी के अनुसार, उल्फा (आई) की ओर से दोनों को तिनसुकिया शहर में आम लोगों के बीच भय और अस्थिरता का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से भेजा गया था और अंधाधुंध हमला करने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए साथ में भारी मात्रा में विस्फोटक भी दिए गए थे। जांच एजेंसियों का यह भी मानना है कि इस साजिश के पीछे क्षेत्र को अस्थिर करने की व्यापक रणनीति और बाहरी ताकतों के संभावित प्रभाव की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, यूपी STF के साथ मुठभेड़ में हुई मौत, 1 लाख रुपये का था इनाम

तिनसुकिया और संवेदनशील इलाकों में अलर्ट

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तिनसुकिया और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क, सहयोगियों तथा संभावित अन्य ठिकानों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे षड्यंत्र और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी सफलता मान रही हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Security agency arrests 2 active ulfa members planned terror attack in tinsukia assam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 11:13 AM

Topics:  

  • Assam
  • terrorist
  • terrorist activities

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.