चीन आर्टिफिशियल सन बना रहा…बच्चों पर FIR कराने में बिजी हैं हमारे PM, छात्रों पर कार्रवाई से भड़के केजरीवाल
Student FIR News: अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन आर्टिफिशियल सन बना रहा है, जबकि भारत में छात्रों पर FIR दर्ज कराई जा रही है।
- Written By: अमन मौर्या
अरविंद केजरीवाल (सोर्स-सोशल मीडिया)
Arvind Kejriwal Slams PM Modi: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो में जारी कर चीन का उदाहरण देकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है।
वीडियो में केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ चीन ‘आर्टिफिशियल सन’ बना रहा है और दूसरी तरफ हमारे देश के प्रधानमंत्री उन छोटे-छोटे बच्चों पर FIR कराने में व्यस्त हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का मजाक उड़ा दिया।
बच्चों पर FIR दर्ज कराने का लगाया आरोप
आप संयोजक केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का मजाक उड़ाने वाले बच्चों पर FIR दर्ज कराई जा रही है। अपने एक्स हैंडल पर वीडियो जारी करते हुए उन्होंने बताया कि एक तरफ हमारा पड़ोसी देश चीन आर्टिफिशियल सन जैसी तकनीक को विकसित कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार विकास के बजाय अभी तक इन्ही मुद्दों में उलझी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Fatehpur Student Protest: चंदा जुटाकर 300 रुपये में तैयार कराए गए बैनर, अब शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
न छोटे हाथ डरे, न आवाज दबी: फतेहपुर में बच्चों की बगावत ने हिला दिया सिस्टम, सड़क पर उतरे 1800 छात्र
E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ा विवाद, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा 29 ऑटो कंपनियां लिखित गारंटी देने से बच रही
आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर होगी कार्रवाई…NEET प्रदर्शन पर सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों पर नहीं होगा एक्शन
एक तरफ़ चीन Artificial Sun बना रहा है, और दूसरी तरफ़ हमारे प्रधानमंत्री छोटे-छोटे बच्चों पर FIR करवाने में व्यस्त हैं। pic.twitter.com/BCkSqawpZ5 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 30, 2026
चीन को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि चीन न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से आर्टिफिशियल सन विकसित कर रहा है। उससे स्वच्छ और असीमित ऊर्जा पैदा होगी। केजरावाल ने दावा किया कि चीन का यह प्रोजेक्ट साल 2030 तक पूरा हो सकता है। इसके विपरीत भारत में बुनियादी ढांचे- सड़कें, पुल जैसी की समस्याएं अभी भी जस की तस बनी हुई है।
राजधानी में जलभराव पर कसा तंज
इसके पहले अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बारिश के दौरान जलभराव के वीडियो साझा करते हुए कहा था कि भाजपा सरकार को दिल्ली की सत्ता संभाले दो वर्ष हो चुके हैं, लेकिन राजधानी की हालत लगातार खराब होती जा रही है।
ये भी पढे़ं- आप किसी को कैसे मजबूर कर सकते हैं…वंदे मातरम बिल पर भड़के ओवैसी, BJP पर लगाया हिंदू राष्ट्र बनाने का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में कभी ऐसी स्थिति देखने को नहीं मिली थी। केजरीवाल ने कहा कि अब बसों, मेट्रो और मेट्रो स्टेशनों तक में पानी भर रहा है, जो राजधानी की बदहाल व्यवस्था को दर्शाता है।
