-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- North East »
- Only Plc Bjp Alliance Can Ensure Necessary Security In Punjab Amarinder Singh
केवल PLC-BJP गठबंधन ही पंजाब में जरूरी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है : अमरिंदर सिंह
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
चंडीगढ़: पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) के प्रमुख अमरिंदर सिंह (Amrindar Singh) ने मंगलवार को दावा किया कि केवल पीएलसी-भाजपा गठबंधन (PLC-BJP Alliance) ही संवेदनशील सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। अमरिंदर ने कहा, ‘राज्य और देश की सुरक्षा सर्वोपरि है, जिसे केवल पीएलसी गठबंधन, केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के समर्थन से सुनिश्चित कर सकता है।’
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएलसी-भाजपा-शिअद संयुक्त गठबंधन के प्रचार के लिए जल्द पंजाब आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गठबंधन पंजाब और देश के हित में बनाया गया है।
पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पीएलसी और सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है। अमरिंदर ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान की सेना के प्रमुख को गले लगाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पाक सेना प्रमुख रोज अपने सैनिकों को भारतीयों को मारने का आदेश देते थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पंजाब की सत्ता उन लोगों के हाथों में नहीं सौंपी जा सकती है, जो अपनी निजी और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने को तैयार थे।’
सम्बंधित ख़बरें
पटियाला के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमरिंदर ने सवाल किया, ‘आप किससे ज्यादा नफरत करते हैं, गोलियां बरसाने वाले सैनिकों से या फिर इसका हुक्म देने वालों से?’ उन्होंने कहा, ‘हम पाकिस्तान के साथ शांति चाहते हैं, लेकिन हम उसके सामने झुकेंगे नहीं। हम लड़ने के लिए तैयार हैं, हमारी सेना उनसे मुकाबला करने के लिए तैयार है।’
एक बयान के अनुसार, अमरिंदर ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच हालांकि कोई संघर्ष नहीं है, लेकिन पाकिस्तान की हुकूमत एक गंभीर खतरा पैदा करती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पीएलसी प्रमुख ने बताया कि मार्च 2017 से लेकर अब तक पाकिस्तान ने सीमा पर पंजाब के 83 सैनिकों को मारा है और उनके नेतृत्व वाली पूर्व सरकार ने हर शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा व नौकरी दी थी।
अमरिंदर ने दावा किया कि पंजाब की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और इसे उबारने के लिए केंद्र के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बचाए रखने के लिए यह जरूरी है कि राज्य और केंद्र मिलकर काम करें। अमरिंदर ने कहा कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब से ही दोनों नेताओं के व्यक्तिगत रूप से सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। पीएलसी प्रमुख ने राज्य के विकास और सुरक्षा के लिए अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं से पर्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले सरकार में बेवजह बदलाव कर इन योजनाओं को लटका दिया।
अमरिंदर ने कहा कि हालांकि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 22 लाख नई नौकरियां और एक लाख करोड़ रुपये का निवेश सुनिश्चित किया था, लेकिन राज्य की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि पंजाब के बच्चों को उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए विदेश न जाना पड़े।’पटियाला ग्रामीण से पीएलसी प्रत्याशी संजीव शर्मा बिट्टू ने दावा किया कि ‘डबल इंजन’ सरकार पंजाब और पटियाला, दोनों का कायापलट कर देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली शासन में दस साल तक पटियाला के साथ सौतेला व्यवहार हुआ था।
Only plc bjp alliance can ensure necessary security in punjab amarinder singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMराहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
Jul 21, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














