मिजोरम सरकार ने जनता की जेब पर डाला एक्सट्रा बोझ, पेट्रोल व डीजल के दाम में की चार रुपये की बढ़ोतरी
मिजोरम सरकार ने सितंबर माह की शुरुआत में ही मिजोरम की जनता की जेब पर एक अतरिक्त बोझ डाल दिया है। सरकार ने इस महीने की शुरुआत से ही पेट्रोल और डीजल के दाम चार रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का निर्णय लिया है।
- Written By: शुभम पाठक
मिजोरम सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में चार रुपये की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है
आइजोल: मिजोरम सरकार ने सितंबर माह की शुरुआत में ही मिजोरम की जनता की जेब पर एक अतरिक्त बोझ डाल दिया है। मिजोरम सरकार ने इस महीने की शुरुआत से पेट्रोल और डीजल के दाम चार रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। राज्य के एक मंत्री ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मिजोरम सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बारे में जानकारी देते हुए मिजोरम के कराधान मंत्री डॉ वनललथलाना ने कहा कि ईंधन कीमतों में यह बढ़ोतरी सामाजिक बुनियादी ढांचे और सड़क रखरखाव के लिए वित्त जुटाने के इरादे से की गई है।
ये भी पढ़ें:-दिल्ली MCD वार्ड कमेटी चुनाव में ‘आप’ को लगा झटका, बीजेपी ने 12 में से 7 जोन पर लहराया परचम
सम्बंधित ख़बरें
Meta का बड़ा AI धमाका, बिना Coding मिनटों में बनाएं गेम, लॉन्च हुआ Pocket App, जानें क्यों मच रही है चर्चा
Aaj Ka Rashifal 04 July 2026: शनिवार के दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल
Fig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO
मिजोरम के कराधान मंत्री ने दी जानकारी
मिजोरम के कराधान मंत्री डॉ वनललथलाना ने इस बढ़ोतरी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने सामाजिक बुनियादी ढांचे और सेवा उपकर के लिए डीजल और पेट्रोल दोनों पर दो-दो रुपये प्रति लीटर और सड़क रखरखाव के लिए दो रुपये प्रति लीटर का नया शुल्क लगाया है।
उन्होंने कहा कि नई कीमतें राज्य में एक सितंबर से लागू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लोगों के लाभ और कल्याण के लिए लिया गया है। वनललथलाना ने कहा कि कुल चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी और हाल में वैट शुल्क बढ़ाए जाने के बावजूद ईंधन की मौजूदा कीमतें वर्ष 2021 की कीमतों से कम हैं।
मिजोरम सरकार की अधिसूचना
जानकारी के लिए बता दें कि मिजोरम सरकार ने हाल ही में पेट्रोल पर वैट 5.23 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत और डीजल पर 16.36 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने की अधिसूचना जारी की थी। इस अतिरिक्त शुल्क के साथ राजधानी आइजोल में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 99.24 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 88.02 रुपये प्रति लीटर है। पहले इनकी कीमत क्रमशः 93.93 रुपये और 82.62 रुपये प्रति लीटर थी।
ये भी पढ़ें:-राजस्थान सरकार की अनोखी पहल, पुलिस बल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण को दी मंजूरी
