Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal 04 July 2026: शनिवार के दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल

Daily Horoscope 04 July 2026: आज चमकेगी किस्मत या गर्दिश में रहेंगे सितारे? जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल का पूरा हाल। साथ ही ये भी जानें की कमोडिटी बाजार में कैसा रहेगा व्यापार।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 04, 2026 | 12:15 AM

आज का राशिफल 4 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Daily Horoscope: शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक मामलों और रिश्तों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

आज जन्मे बालक का फल

आज जन्म लेने वाला बालक चंचल, कोमल स्वभाव और आकर्षक व्यक्तित्व वाला होगा। एक साथ कई कार्य करने में दक्ष रहेगा। माता-पिता के लिए सुखदायक सिद्ध होगा। यात्रा का शौकीन रहेगा तथा लेखन और रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि रखेगा।

मेष

सहयोगी आपके व्यवहार से आहत महसूस कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मानसिक संतोष मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। उत्साह और लगन के साथ किए गए कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Birthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

वृषभ

मनमौजी रवैया नुकसान पहुंचा सकता है। परिचित लोगों से हानि होने की आशंका है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और मानसिक तनाव बना रह सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आवश्यक सुविधाओं के अभाव से परेशानी होगी। पारिवारिक विवादों से दूर रहें और अनावश्यक तनाव लेने से बचें।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च होने की संभावना है। अपनी क्षमता और प्रभाव का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। न्यायालय से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह

विपरीत परिस्थितियों में समझौता करना लाभदायक रहेगा। लेखन, अध्ययन और नए कार्यों की योजनाओं पर विचार करेंगे। जिम्मेदारियों के कारण दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी।

कन्या

अनावश्यक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। पुराने विवाद सुलझने की संभावना है। भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं।

तुला

लेन-देन के मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। विवादित मामलों में भी अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक

जोखिम वाले कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक मामलों में अपनों के सहयोग से लाभ मिलेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

धनु

अनुशासन की कमी से कार्यभार बढ़ सकता है। करियर में अच्छे प्रस्ताव मिलने के योग हैं। शारीरिक परिश्रम के साथ मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। अतिथियों का आगमन संभव है।

मकर

कार्य विस्तार की संभावना बनेगी। सामाजिक जीवन में आपकी भूमिका की सराहना होगी। अनावश्यक विवादों से बचें और अपनी दिनचर्या को नियमित रखें।

कुंभ

आपके कार्यों और योगदान की प्रशंसा होगी। युवाओं को करियर में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। स्थायी प्रयासों से लाभ होगा। मांगलिक कार्यों पर खर्च होने की संभावना है।

मीन

तय कार्यक्रम में बदलाव के कारण मन खिन्न रह सकता है। विलासिता और कीमती वस्तुओं पर अधिक खर्च हो सकता है। आजीविका के प्रयास सफल होंगे और कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ें :- Grah Gochar 2026: जून के आखिरी सप्ताह में बुध होंगे वक्री, बाजार, बारिश और व्रत-त्योहार पर पड़ेगा बड़ा असर

व्यापार भविष्य

आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी तथा धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, तिलहन, तेल, अलसी और सरसों के भाव में अच्छी मंदी रहने की संभावना है। वहीं रूई और चांदी के भाव में तेजी के योग बन रहे हैं। वायदा कारोबार में सुबह 10:30 बजे के बाद अगले 15 मिनट तक बाजार का रुख देखकर व्यापार करना लाभदायक रह सकता है।

भाग्यांक : 1925

Aaj ka rashifal 04 july 2026 daily horoscope and commodity prediction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 12:15 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Daily Horoscope Today
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.