मणिपुर में अचानक क्यों होने लगी ताबड़तोड़ गोलीबारी? गांव के वॉलंटियर की मौत, CRPF जवान भी घायल
Manipur Firing News: मणिपुर के नोनी ज़िले में सुरक्षा ऑपरेशन के दौरान एक गांव के वॉलंटीयर की मौत हो गई और CRPF कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए, जिसके बाद नए सिरे से विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
- Written By: प्रिया जैस
मणिपुर हिंसा (सौजन्य-IANS)
Manipur Firing CRPF Cobra Battalion: मणिपुर में एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया है। बुधवार को नोनी जिले से गोलीबारी की घटना सामने आई। नोनी जिले में नागा विलेज गार्ड (NVG) के एक सदस्य की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की कोबरा बटालियन के दो जवान भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, यह घटना नागा-बहुल जिले के बिटियांग गांव में हुई। सुरक्षा बल इलाके में ऑपरेशन चला रहे थे, तभी हथियारबंद गांव के वॉलंटियर्स ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई।
गांव की सुरक्षा करते है वॉलंटियर्स
मणिपुर में अलग-अलग समुदायों के गांव के वॉलंटियर्स असल में हथियारबंद आम नागरिक होते हैं जो दुश्मन के हमलों से अपने इलाकों की सुरक्षा करते हैं। मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद राज्य के कई हिस्सों में ऐसे वॉलंटियर ग्रुप बने थे।
सम्बंधित ख़बरें
SOP के मुताबिक चलाई पैलेट गन, CRPF की रिपोर्ट में फोर्स ग्रेडिएंट पर बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी!
अमरनाथ यात्रियों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिरी, जवानों के रेस्क्यू ऑपरेशन से बची 50 जानें
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
CRPF Foundation Day: सिर्फ आंतरिक सुरक्षा नहीं, युद्ध से आपदा तक हर मोर्चे पर देश की ढाल है CRPF, जानिए इतिहास
Manipur: Security forces raided an illegal NVG training camp in Bitiang, Noney district, at 06:00 hrs on July 29. Forces came under fire from armed volunteers, with one CRPF CoBRA personnel reportedly injured in the ensuing exchange. pic.twitter.com/OSMQjNPdOc — Mapping Conflicts NorthEast (@MappingNEast) July 29, 2026
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में गांव के एक वॉलंटियर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के दो जवानों को भी छर्रे लगने से चोटें आईं। अधिकारियों ने कहा कि घायल सुरक्षाकर्मियों को इलाज मुहैया कराया गया। इस घटना के बाद, स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोगों ने गांवों और उनके आसपास सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए सुरक्षा ऑपरेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
नेशनल प्रोजेक्ट्स बंद करने की घोषणा
जेटीसी-मणिपुर (इनपुई, लियांगमाई, रोंगमेई और जेमे) की वर्किंग कमिटी ने बुधवार को घोषणा की कि चार नागा समुदायों के इलाकों से गुजरने वाले सभी नेशनल हाईवे, रेलवे प्रोजेक्ट और नेशनल प्रोजेक्ट तुरंत और इमरजेंसी तौर पर बंद कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें – बांकीपुर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप! BJP ने RO को लिखा पत्र, EPIC ID की सख्त जांच की मांग
एक बयान में, कमिटी ने आरोप लगाया कि यह शटडाउन 13 मई को छह नागा नागरिकों के अपहरण और हत्या और बुधवार को ही बिटियांग गांव में नागा वॉलंटियर ग्रुप्स (एनवीजी) पर हुए कथित हमले के विरोध में बुलाया गया था। संगठन ने हमले में कोबरा टीम और जेलियांगरोंग यूनाइटेड फ्रंट (जे) के शामिल होने का आरोप लगाया और जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी, नागा गांवों के खिलाफ ऑपरेशन बंद करने और न्याय बहाल करने की मांग की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
