अमरनाथ यात्रियों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिरी, जवानों के रेस्क्यू ऑपरेशन से बची 50 जानें
Amarnath Yatra Bus Accident: कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी 50 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Amarnath Yatra Ganderbal Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अमरनाथ यात्रा से लौट रहे करीब 50 श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह दुर्घटना उस समय हुई जब यात्री बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और मलबे में तब्दील हुई बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हरिगनीवान के पास बेकाबू हुई बस
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, बस (रजिस्ट्रेशन नंबर AR 11 D 5655) सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हरिगनीवान के पास एस-मोड़ पर पहुंची थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सड़क से उतरकर सिंध नदी के किनारे स्थित गहरी खाई में समा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन पास ही तैनात सुरक्षाबल तुरंत सक्रिय हो गए।
ITBP और CRPF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान मौके पर पहुंच गए। बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और एक-एक कर सभी 50 यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया।
सम्बंधित ख़बरें
CRPF Foundation Day: सिर्फ आंतरिक सुरक्षा नहीं, युद्ध से आपदा तक हर मोर्चे पर देश की ढाल है CRPF, जानिए इतिहास
छात्र आंदोलन खत्म, अब RAF के लाठीचार्ज पर होगी पड़ताल! CRPF ने शुरू किया पोस्ट-ऑपरेशन रिव्यू
Amarnath Yatra: भारी बारिश के कारण पहलगाम मार्ग बंद, बालटाल रूट से जारी रहेगी अमरनाथ यात्रा
खतरे के निशान के पास पहुंची झेलम नदी, घाटी में बाढ़ का खतरा; फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
राहत की बात यह है कि इस खौफनाक हादसे में किसी भी श्रद्धालु की जान नहीं गई है। घायल यात्रियों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल, कंगन भेजा गया है।
Ganderbal, Jammu & Kashmir: A Yatri bus skidded off the road at Hari Ganiwan in Ganderbal. CRPF, ITBP, and Civil Police personnel rescued all injured passengers and shifted them to Kangan Hospital for treatment (Source: SDRF) pic.twitter.com/mPvNFx1akq — IANS (@ians_india) July 28, 2026
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात
इस बीच, अमरनाथ यात्रा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। सोमवार को ही 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।
आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 1,27,326 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से अपनी यात्रा शुरू कर चुके हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं।
Swift response, lives saved!
A bus carrying around 50 #ShriAmarnathJiYatra2026 pilgrims from Baltal to Srinagar met with an accident near S Mor, Hariganiwan, after plunging nearly 20 metres into a ditch along the Sind River.#ITBP & #CRPF personnel swiftly rescued all passengers. pic.twitter.com/pmNRbMmUz9 — ITBP (@ITBP_official) July 28, 2026
यह भी पढ़ें:- ट्रंप की धमकी के बाद दहला ईराक; एरबिल में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमले, अलर्ट पर अमेरिकी सेना
28 अगस्त को होगा यात्रा का समापन
इस साल की 57 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर होगा। अब तक 4.15 लाख से अधिक भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। गौरतलब है कि फिलहाल मरम्मत कार्य के चलते पहलगाम मार्ग पर यात्रा को स्थगित रखा गया है, और सभी यात्रियों को बालटाल मार्ग से भेजा जा रहा है।
