हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के सीएम, एनडीए के तीसरे कार्यकाल का भव्य आगाज
Himanta Biswa Sarma Swearing In: असम भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई दिग्गज शामिल हुए।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
सीएम हिमंत बिस्व सरमा, फोटो- AI डिजाइन
Assam CM Oath Ceremony: असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 126 में से 102 सीटों पर कब्जा जमाया था। खास बात यह रही कि असम में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनी है।
हिमंता राज्य के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जिन्होंने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला। गुवाहाटी में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े एनडीए नेता शामिल हुए। सोशल मीडिया पर भी “दूसरी बार, हिमंता सरकार” और “Assam NDA 3.0” तेजी से ट्रेंड करता रहा। चुनाव जीत के बाद हिमंता ने साफ कहा कि पहला कार्यकाल सिर्फ ट्रेलर था, जबकि अब असम में विकास और बड़े फैसलों की पूरी तस्वीर दिखाई जाएगी।
#WATCH | Guwahati: BJP’s Himanta Biswa Sarma takes oath as the Chief Minister of Assam for the second consecutive term at Veterinary College ground in Khanapara pic.twitter.com/K5sGEN7jVF — ANI (@ANI) May 12, 2026
सम्बंधित ख़बरें
CM फडणवीस ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन, भक्तों से बात; देखें VIDEO
असम में हिमंता 2.0 का आगाज; मोदी-शाह की मौजूदगी में रचा इतिहास, जानें कौन हैं वो 4 मंत्री जिन्होंने ली शपथ
एकनाथ शिंदे ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं, बोले- अमित शाह की रणनीति और PM मोदी के जादू ने रचा इतिहास
असम में हिमंता युग 2.0 की शुरुआत, मोदी-शाह की मौजूदगी में आज लेंगे शपथ, इन 4 चेहरों की कैबिनेट में एंट्री
असम में एनडीए के तीसरा कार्यकाल का आगाज
गुवाहाटी के खानापारा के एक मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें और उनके नए मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाई। इसी के साथ राज्य में भारतीय जनता पार्टी के लगातार तीसरे कार्यकाल की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा की अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अगप प्रमुख अतुल बोरा और बीपीएफ के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा, पूर्व मंत्री रंजीत कुमार दास को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राजग का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
दिग्गजों की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन
इस ऐतिहासिक पल के गवाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और निर्मला सीतारमण जैसे दिग्गज नेता बने। कार्यक्रम में देश भर के 40 से अधिक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए, जिसने इसे एक बड़े राष्ट्रीय राजनीतिक संदेश में बदल दिया। मैदान में उमड़ी एक लाख से अधिक समर्थकों की भीड़ ने नई सरकार का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इमेज सोर्स- ANI
रिकॉर्ड बहुमत से बनी सरकार
2016 में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में शुरू हुआ एनडीए का सफर अब अपने तीसरे पड़ाव पर है। इस बार गठबंधन ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों का रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें अकेले भाजपा ने 82 सीटें जीती हैं।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु की राजनीति में भूकंप; AIADMK में हुई दो-फाड़, फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को मिला बड़ा समर्थन
मुख्यमंत्री सरमा उनकी सरकार की प्राथमिकताएं “जाति, माटी और बेटी” के इर्द-गिर्द रहेंगी। सरकार का मुख्य फोकस स्वदेशी लोगों को भूमि के पट्टे सुनिश्चित करने, सरकारी जमीनों से अवैध कब्जों को हटाने और राज्य की अस्मिता और विकास कार्यों को नई गति देना।
