Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारी मिस्टेक! शिक्षक को बांग्लादेशी बताकर असम पुलिस ने देश से निकाला, 7 दिन बाद खैरुल इस्लाम लौटे घर

असम पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक पूर्व शिक्षक को बांग्लादेशी समझ कर देश से ही निकाल दिया था। हालांकि अब खैरुल इस्लाम 7 दिन बाद वापिस आ गए हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: May 31, 2025 | 08:15 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर- फोटो- AI

Follow Us
Close
Follow Us:

गुहावटी/ मोरीगांव: असम पुलिस के एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। 24 मई को एक पूर्व शिक्षक को बांग्लादेशी नागरिक बताकर देश से निर्वासित कर दिया था। मामला असम के मोरीगांव जिले का है, हालांकि खुद को भारतीय साबित करने के बाद शिक्षक अपने घर लौट आया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

खैरुल इस्लाम और आठ अन्य लोगों को 24 मई को जिले के विभिन्न हिस्सों से हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लिये गये लोगों के परिजनों को कहना है कि इस्लाम के सहित अन्य लोगों को कहां रखा गया है इसकी जानकारी भी पुलिस द्वारा नहीं दी गई। इस्लाम के परिवार ने दावा किया था कि उन्होंने एक वीडियो में उसे कथित तौर पर बांग्लादेश ले जाते हुए देखा था।

परिवार का दावा पुलिस ने मार दी गोली

परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि इस्लाम को दक्षिण सलमारा मनकाचर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर ‘गोली मार दी गई’। इस्लाम के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि पुलिस उसे शनिवार सुबह घर ले आई। असम सीमा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस्लाम की चिकित्सा जांच की गयी और वह शारीरिक रूप से स्वस्थ पाया गया। अधिकारी ने हालांकि यह बताने से इनकार कर दिया कि उसे किस जगह हिरासत में रखा गया था।

1256 हत्याओं और 13 यौन उत्पीड़न के आरोपी की रिहाई से बेनकाब हुई बांग्लादेश सरकार, उठने लगे गंभीर सवाल

रात को पुलिस ने खैरुल इस्लाम को उठाया

पुलिस ने बताया कि इस्लाम के साथ पकड़े गए आठ अन्य लोगों को गोलपारा जिले के मटिया में हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है। इस्लाम के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उनकी अपील उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं। इस्लाम की पत्नी रीता खानम ने शुक्रवार को कहा था कि उनके पति पूर्व में एक में स्कूल शिक्षक थे और कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मी रात में उनके घर आए और इस्लाम को यह कहकर ले गए कि उन्हें कुछ सवाल पूछने हैं, जिसके बाद वह घर लौट सकते हैं, लेकिन तब से लेकर अब तक परिवार को उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, जब तक कि वीडियो सामने नहीं आया।

सुप्रीम कोर्ट में चल रहा मामला

इस्लाम और उसके तीन भाई-बहनों को 2016 में विदेशी न्यायाधिकरण ने विदेशी घोषित कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने गुवाहाटी उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय ने विदेशी न्यायाधिकरण के फैसले को बरकरार रखा था, जिसकी वजह से 2018 में इस्लाम को हिरासत में लिया गया था। दो साल से अधिक की सजा काट चुके सभी बंदियों को रिहा करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद 2020 में इस्लाम को रिहा कर दिया गया था। खानम ने दावा किया कि विदेश न्यायाधिकरण के फैसले के खिलाफ उनके पति की अपील शीर्ष अदालत में लंबित है।

Former school teacher deported to bangladesh returns home in assam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2025 | 08:15 PM

Topics:  

  • Assam
  • BJP
  • Himanta Biswa Sarma

सम्बंधित ख़बरें

1

लाशों से वोट लेकर सरकार चल रहे? केंद्रीय मंत्री के बयान से केरल की राजनीति में भूचाल

2

लद्दाख के बाद अब जम्मू-कश्मीर में बवाल, उठ रही पूर्ण राज्य के दर्जा की मांग- VIDEO

3

वंजारी का चक्रव्यूह तोड़ने का प्रयास करेगी भाजपा, स्नातक चुनाव के बदलेंगे समीकरण! पंजीयन पर जोर

4

CM की कुर्सी छोड़ेंगे उमर अब्दुल्ला? जम्मू-कश्मीर की सियासत में उथल-पुथल, आखिर किस बात पर हुए नाराज!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.