अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ ने बदल दी राज्य की तस्वीर, जबरदस्त तबाही देख एक्शन में आए सीएम खांडु
लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य में बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का आकलन करने के लिए गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें मुख्य सचिव धर्मेन्द्र भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित जिलों में सड़क सम्पर्क को शीघ्र बहाल करने के महत्व पर बल दिया।
- Written By: शुभम पाठक
Arunachal Flood
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में इन दिनों प्रकृति ने जबरदस्त कोहराम मचा रखा है जिससे सैकड़ो लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रहे बारिश के कारण प्रदेश भर में बाढ़ का पानी भर गया है वहीं आयदिन भूस्खलन की भी खबरे सामने आती रहती है। जिससे प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है।
लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य में बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का आकलन करने के लिए गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें मुख्य सचिव धर्मेन्द्र भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित जिलों में सड़क सम्पर्क को शीघ्र बहाल करने के महत्व पर बल दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “बाढ़ और भूस्खलन के कारण टूटी सड़कों की शीघ्र बहाली आवश्यक सेवाओं और सहायता तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
सीएम ने जारी किए सख्त निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कुरुंग कुमे जिले में पारसी-पार्लो से कोलोरियांग तक महत्वपूर्ण सड़क संपर्क को तत्काल बहाल करने के लिए विशेष धनराशि आवंटित की। जिसमें कुमे नदी पर एक पुल भी शामिल है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “बहाली योजना बिना किसी देरी के तैयार की जानी चाहिए और उसे क्रियान्वित किया जाना चाहिए। लगातार बारिश के कारण संपर्क से कटे कुरुंग कुमे क्षेत्र और अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों में बहाली का काम तुरंत शुरू किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
MP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Vastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
ये भी पढ़े:- फ्रॉम ओडिशा टू बिहार; नीतीश कुमार की पहली पसंद बने मनीष कुमार, बनाया JDU का राष्ट्रीय महासचिव
प्रभावित क्षेत्रों में खाद्द आपूर्ति का निर्देश
खांडू ने संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों में समय पर दवाइयां और खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री को कुरुंग कुमे जिला प्रशासन द्वारा दामिन रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से खोलने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि लगातार बारिश और बाढ़ के कारण कई दिनों तक सड़क संपर्क कटा रहा।
ये भी पढ़े:- दिल्ली में BIMST-EC का आगाज आज से, विदेश मंत्री एस. जयशंकर कर रहें मेजबानी
