-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- North East »
- Congress Files Fir Over Assam Bjp Video
कांग्रेस ने जो गलती बिहार में की वही भाजपा ने असम में दोहराया, सोशल मीडिया पर जारी VIDEO पर घमासान
- Written By: Saurabh Pal
Assam News: असम भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें लिखा है भाजपा के बिना असम, इस वीडियो में दिखाया गया है कि राज्य मुस्लिम बाहुल्य हो गया है।

भाजपा द्वारा जारी AI वीडियो
Assam News: असम कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने एआई से बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, जिनका उद्देश्य सांप्रदायिक अशांति फैलाना और विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना है। कांग्रेस ने भाजपा पर वीडियो साझा कर असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई और मुस्लिम समुदाय को भी निशाना बनाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस की असम इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदब्रत बोरा ने राज्य भाजपा के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश, सांप्रदायिक अशांति भड़काने, धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) चुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दिसपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
‘भाजपा के बिना असम वीडियो पर हंगामा’
बोरा ने शिकायत दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से कहा कि यह शिकायत ”असम भाजपा, उसके अध्यक्ष दिलीप सैकिया, भाजपा के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के सह-संयोजक शेखरज्योति बैश्य और अन्य ‘अज्ञात’ व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज कराई गई है, जो असम में पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों और पूर्वोत्तर क्षेत्र की ‘कंटेंट’ रणनीति से जुड़े हुए हैं।” कांग्रेस नेता ने दावा किया कि 15 सितंबर को ‘भाजपा के बिना असम’ शीर्षक वाले वीडियो में असम को अत्यधिक मुस्लिम बहुल दिखाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश से तबाही: असम में ताश के पत्तों की तरह बहा 300 मीटर लंबा पुल, अरुणाचल में 3 की मौत
निकाय चुनाव 2027: कांग्रेस ने समय से पहले शुरू की तैयारी, ‘वफादार’ उम्मीदवारों पर रहेगा पूरा फोकस
Shirur APMC Election में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा ने आखिरी वक्त में अजित पवार गुट से मिलाया हाथ
ठाणे-पालघर जिला बैंक चुनाव में शिवसेना का दबदबा, रंग लाई शिंदे की रणनीति, BJP समर्थित पैनल को की हुई करारी हार
‘चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया वीडियो’
इस वीडियो में सार्वजनिक स्थानों पर वैध गोमांस की बिक्री, इस्लामी प्रतीकों से सजे स्थलों के परिवर्तित नाम, 90 प्रतिशत मुस्लिम आबादी के अतिरंजित आंकड़े और प्रमुख पदों पर मुस्लिम व्यक्तियों को दिखाते हुए शरीयत जैसे कानून जैसे कानून लागू करने के दृश्य प्रस्तुत किए गए हैं।” कांग्रेस नेता बेदब्रत बोरा आरोप लगाया कि ‘अपना वोट सावधानी से चुनें’ शब्दों के साथ समाप्त होने वाला वीडियो बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीआरसी) के आगामी चुनावों के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए बनाया गया था।
निशाने में राहुल गांधी और गौरव गोगोई
बोरा ने दावा किया कि वीडियो का शीर्षक और वर्णन इस तरह से किया गया है कि “यह स्पष्ट रूप से मुसलमानों के खिलाफ भय और घृणा को बढ़ावा देता है, तथा कांग्रेस नेताओं, विशेष रूप से राहुल गांधी और गौरव गोगोई की छवि को धूमिल करता है।” शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया, ‘यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि 12 सितंबर को इसी सोशल मीडिया हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए एक ऐसे ही वीडियो के बाद की घटना है। असम के नाजुक सांप्रदायिक ताने-बाने के वर्तमान संदर्भ में ऐसी सामग्री का प्रसार विशेष रूप से खतरनाक है।’
We can’t let this dream of Paaijaan to be true!! pic.twitter.com/NllcbTFiwV — BJP Assam Pradesh (@BJP4Assam) September 15, 2025
ये भी पढ़ें-अमित शाह चुनेंगे BCCI का नया अध्यक्ष? गृह मंत्री के घर पर लगेगी मुहर, जानिए कौन हैं दावेदार
पांजाइन का क्या मतलब है?
पहले वीडियो की टैगलाइन है ‘भाजपा के बिना असम’, जिसमें एआई से निर्मित तस्वीरों के माध्यम से यह दिखाया गया है कि “मुस्लिम समुदाय ने गुवाहाटी, हवाई अड्डा, स्टेडियम, चाय बागान और अहोम काल के रंगघर जैसे ऐतिहासिक स्थल पर नियंत्रण कर लिया है।” वीडियो में एक कैप्शन भी है ‘हम पाइजान का यह सपना सच नहीं होने दे सकते’। भाजपा, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा गोगोई पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंध होने का आरोप लगाने के बाद से उन्हें ‘पाइजान’ कहकर संबोधित कर रही है।
Congress files fir over assam bjp video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: पेपर लीक के कलंक से कब मिलेगी मुक्ति ? आखिर अभ्यर्थियों की मेहनत को कब मिलेगा न्याय
Jun 29, 2026 | 09:37 AMउज्जैन में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारवाड़ी ट्रॉली कारखाने पर दो पक्षों में मारपीट, सामने आई CCTV फुटेज
Jun 29, 2026 | 09:32 AMJP Morgan का बड़ा दावा: टैक्स सुधारों का ऐसा हो रहा है शेयर बाजार पर असर, जानिए क्यों डटे रहे भारतीय निवेशक
Jun 29, 2026 | 09:27 AM36 घंटे से ज्यादा ड्यूटी, नींद की कमी और मानसिक थकान….रेजिडेंट डॉक्टरों पर सर्वे ने बढ़ाई चिंता
Jun 29, 2026 | 09:23 AM16 दिन पहले बेटे की मौत, अब मां ने भी छोड़ी दुनिया… जसपाल राणा के 50वें जन्मदिन पर नहीं रही श्यामा देवी
Jun 29, 2026 | 09:21 AMनवभारत विशेष: ट्रंप ने फेक डाटा के आधार पर लगाया था टैरिफ, मनमाने दावे करने की आदत
Jun 29, 2026 | 09:21 AMभोपाल: कटारा हिल्स ‘इकोलॉजिकल पार्क’ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, HIV पॉजिटिव आरोपी ने खोले कई राज
Jun 29, 2026 | 09:18 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














