Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मिजोरम में बारिश ने मचाई तबाही, ताश की तरह बिखरे मकान और होटल, कई लोगों के मौत की आशंका

पूर्वोत्तर के राज्यों में मॉनसून पहुंचने से पहले ही भारी बारिश हो रही है। दक्षिणी मिजोरम में भारी बारिश की वजह से कई मकान और होटल ढह गए। इसमें कई लोगों के मारे जाने की भी आशंका है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: May 31, 2025 | 12:29 PM

मिजोरम में बारिश ने मचाई तबाही

Follow Us
Close
Follow Us:

आइजोल: दक्षिणी मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में पांच मकान और एक होटल के ढह जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे लॉन्गतलाई के बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से मकान और होटल ढह गए।

कई लोग मलबे में दबे

उन्होंने कहा कि होटल में ठहरे म्यांमार के कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि लॉन्गतलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक समाज संगठन ‘यंग लाई एसोसिएशन’ (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ-साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पूर्वोत्तर राज्य में शुक्रवार से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं हुई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘…तो मारे जाएंगे 1 लाख चीनी सैनिक’, ताइवान पर हमला पड़ेगा भारी, रिपोर्ट ने उड़ाए ड्रैगन के होश

ईरान में दगों के बीच डोनाल्ड ट्रंप की नई तस्वीर ने मचाया बवाल…सामने आया अमेरिका का प्लान

हिंदुओं पर हमले सामान्य…अल्पसंख्यकों की रक्षा में यूनुस फेल, भारत और BJP पर लगाने लगे आरोप

अतीक के कुनबे पर फिर दाग! ब्लैकमेलिंग और रेप का मामला दर्ज, पुलिस पर भी गंभीर आरोप- VIDEO

देशभर में हो रही बारिश

इस बार मानसून मेहरबान है। पहले समय से 8 दिन पहले दस्तक थी उसके बाद ‘महारिकॉर्ड’ बना दिया। 30 मई तक 116.6 मिमी मानसूनी बारिश दर्ज की गई है जो एतिहासिक है। मई महीने में इतनी ज्यादा बारिश और कभी नहीं हुई। इससे पहले मई में सबसे अधिक 110.7 मिमी बारिश 35 साल पहले यानी 1990 में हुई थी।

पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, मेघालय में टूट सकते हैं रिकॉर्ड

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पंजाब में भी मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे 7 जिलों में आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में कल हुई बारिश और तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से कम है।

इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

IMD के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, असम, सिक्किम, और त्रिपुरा में आंधी तूफान के साथ बारिश होने वाली है।

Assam mizoram heavy rain lashes many houses and hotel collapsed death report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2025 | 12:29 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Monsoon News
  • North East

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.