-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Imd Predicts Heavy Rainfall Over Northeastern States In Next 12 Hours
पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, मेघालय में टूट सकते हैं रिकॉर्ड
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
बांग्लादेश के ऊपर बने डिप्रेशन की वजह से 31 मई तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी की है। अगले सात दिनों तक भारत के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स एएनआई)
नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 मई दिन शुक्रवार को जानकारी दी कि पूर्वोत्तर भारत में 31 मई तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसका कारण बांग्लादेश के ऊपर बना डिप्रेशन है, जो अगले 12 घंटों में कमजोर होकर एक चिन्हित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा।
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिण भारत की बात करें तो, केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में भी भारी वर्षा का अनुमान है।
खासकर 30 मई को केरल में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, इसके बाद वर्षा में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
CM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
मौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी; अगले 8 घंटे बेहद भारी, इन 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर रहेगा सक्रिय
30 मई से 1 जून तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली, गरज और तेज हवाएं चल सकती हैं। कोस्टल आंध्र, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में भी 30 मई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत में आंधी और बारिश का असर
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 30 मई से 3 जून तक बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। 30 मई को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 70 किमी/घंटा तक की तेज आंधी चल सकती है। 31 मई से 1 जून तक हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिम राजस्थान में धूल भरी आंधी 30 मई और 2 से 5 जून के बीच चल सकती है।
पूर्व और मध्य भारत में भी छाएंगे बादल
विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और मध्यप्रदेश में 30 मई से 1 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।
इस बार सामान्य से अधिक रहेगा मानसून
आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि है कि जून-सितंबर 2025 के दौरान देशभर में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। जून महीने का अलग पूर्वानुमान जून के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा। 24 मई को ही केरल में मानसून की सबसे पहले दस्तक हुई, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी हुई मानसूनी शुरुआत है।
Imd predicts heavy rainfall over northeastern states in next 12 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














