पैपराजी पर बुरी तरह भड़के सुपरस्टार रजनीकांत, गुस्से में खोया आपा, वीडियो हुआ वायरल
Rajinikanth Angry On Paparazzi: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को बहुत ही रेयर कभी किसी पर भड़कते हुए देखा होगा, लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा होते नजर आ रहे हैं। जानिए पूरा मामला आखिर पैपराजी पर क्यों भड़के सुपरस्टार रजनीकांत?
- Written By: निक्की राय
सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी को PM नरेंद्र मोदी ने किया फोन (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Rajinikanth Angry On Paparazzi: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को उनके शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। ऐसा शायद ही कभी हुआ हो जब रजनीकांत गुस्सा हुए हों। उन्हें बहुत ही रेयर कभी किसी पर भड़कते हुए देखा जाता है, लेकिन हाल ही में रजनीकांत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा होते नजर आ रहे हैं। जानिए पूरा मामला आखिर पैपराजी पर क्यों भड़के सुपरस्टार रजनीकांत?
चेन्नई एयरपोर्ट पर गुस्से में दिखें रजनीकांत
चेन्नई एयरपोर्ट पैपराजी ने रजनीकांत से राजनीति से जुड़ा एक सवाल पूछ लिया, जिसको लेकर एक्टर काफी गुस्सा हो गए। गुस्से में उनके बोल ही बदल गए। सुपरस्टार को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने पैपराजी को ऐसे सवाल पूछने से भी मना कर दिया। हालांकि इसके बाद शांत होकर उन्होंने अन्य सवालों के जवाब भी दिए।
फिल्म वेट्टैयन के ऑडियो लॉन्च में पहुंचे
दरअसल रजनीकांत हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म वेट्टैयन के ऑडियो लॉन्च से पहले 20 सितंबर को चेन्नई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। खबर है कि एक्टर चेन्नई में ही लोकेश कनगराज के डायरेक्शन फिल्म कुली के कुछ सीन्स शूट करने वाले हैं। इसी दौरान जब एक्टर एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो पैप्स ने उनसे डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री बनने की अफवाहों को लेकर सवाल किया। पैप्स के इस सवाल पर रजनीकांत को गुस्सा आ गया। उन्होंने पैप्स से कहा, ‘मुझसे पॉलिटिकल सवाल मत पूछो। पहले ही आपको मैंने बता दिया है।’
सम्बंधित ख़बरें
हमारी दोस्ती राजनीति से परे! एमके स्टालिन से हुई मुलाकात पर रजनीकांत ने दी सफाई, विजय की जीत पर हुए थे हैरान
Rajnikant की Jailer-2 पर छाए संकट के बादल, शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Vijay की Jana Nayagan की लीक पर रजनीकांत का आया रिएक्शन, विजय देवरकोंडा बोले- मुझे बहुत गुस्सा आ रहा
#Rajinikanth‘s Frustration at #Chennai Airport: Warns Reporter Against Asking Political Questions.#SuperstarRajinikanth #Vettaiyan #YbrantNews pic.twitter.com/Ho3L0Rr1zI — Ybrant News (@ybrant_news) September 20, 2024
रजनीकांत का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार रजनीकांत को लाल सलाम में देखा गया था। अब एक्टर अपनी आने वाली एक्शन-ड्रामा फिल्म वेट्टैयन में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 10 अक्तूबर 2024 को थिएटर में रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म की टक्कर फिल्म ‘कंगुवा’ से होने वाली थी, लेकिन क्रैश से बचने के लिए मेकर्स ने सूर्या स्टारर फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा लिया है।
फिल्म वेट्टैयन से तमिल डेब्यू करेंगे अमिताभ बच्चन
फिल्म वेट्टैयन को टीजे ग्नानवेल ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि इस फिल्म से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपना तमिल डेब्यू भी करने वाले हैं। इसके साथ ही वेट्टैयन रजनीकांत की 170वीं फिल्म होने वाली है।
