खेसारी लाल यादव की फिल्म 'अवैध' का फर्स्ट लुक देखकर बढ़ी फैंस के दिलों की धड़कन, कट्टा बनाते हुए दिखाया दबंग अंदाज

Khesari Lal Yadav film Avaidh First look: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार Khesari Lal Yadav की फिल्म 'अवैध' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की खूब चर्चा हो रही है। राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी ये फिल्म फैंस के बीच बेताबी पैदा कर रही है। फिल्म के फर्स्ट लुक ने ही इंटरनेट पर तलहका मचाया हुआ है। फिल्म में खेसाली लाल यादव और अपर्णा मलिक मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
khesari lal yadav new bhojpuri film avaidh first look out
खेसारी लाल यादव की फिल्म 'अवैध' का फर्स्ट लुक देखकर बढ़ी फैंस के दिलों की धड़कन (फोटो सोर्स-imdb)
Published on: 
Updated on: 

Khesari Lal Yadav film Avaidh First look: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म अवैध को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'अवैध' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की खूब चर्चा हो रही है। राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी ये फिल्म फैंस के बीच बेताबी पैदा कर रही है। फिल्म के फर्स्ट लुक ने ही इंटरनेट पर तलहका मचाया हुआ है। फिल्म में खेसाली लाल यादव और अपर्णा मलिक मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

कट्टा बनाते हुए दिखे खेसारी

खेसारी लाल यादव फिल्म के फर्स्ट लुक में कट्टा बनाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर खेसारी कहते हैं, 'ये फिल्म मेरे लिए काफी खास है क्योंकि इसमें मेरा किरदार मेरी सभी फिल्मों से काफी अलग है। इस फिल्म की कहानी समाज के उस पहलू को उजागर करती है, जिन्हें हमेशा नजरअंदाज किया जाता है। फिल्म के फर्स्ट लुक में जो पोस्टर है, वो संघर्ष और सामाजिक असमानता को दिखाता है। इस फिल्म में मेरे किरदार की यात्रा बहुत ही मुश्किल है। उम्मीद करते हैं दर्शकों को ये फिल्म पसंद आएगी।'

खेसारी की फिल्म अवैध का पोस्ट रिलीज

खेसारी फिल्म को लेकर आगे कहते हैं अवैध सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि ये समाज में होने वाले अन्याय और शोषण के खिलाफ एक आवाज है। मैं फिल्म के जरिए ऑडियंस के दिलों तक अपनी बात पहुंचाना चाहता हूं। एक्टर ने इस फिल्म से जुडे़ सभी एक्टर्स और टीम की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा ये फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नया आयाम जोड़ने वाली है। यह भी देखें-‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के फिनाले से 7 दिन पहले ही लीक हुआ विनर का नाम? किस कंटेस्टेंट ने उठाई जीत की ट्रॉफी

'अवैध' फिल्म में दिखेंगे ये एक्टर्स

पोस्टर का डिजाइन और कलर थीम काफी अट्रेक्टिव है। ये फिल्म अन्य मनोरंजक भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। फर्स्ट लुक से तो ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा लग रही है। इस फिल्म में खेसारी के अलावा अपर्णा मलिक, यामिनी सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, के के गोस्वामी, पदम सिंह, देव सिंह, महेश राजा, प्रेम दुबे, सैकत चटर्जी,मनीष आनंद,सोनू पाण्डेय और अंजना सिंह जैसे कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म के लिए स्क्रीनप्ले और डायलॉग प्रवीण चन्द्र और अभिषेक चौहान ने लिखे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com