Rajnikant की Jailer-2 पर छाए संकट के बादल, शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Rajinikanth Latest News: रजनीकांत की फिल्म जेलर-2 की शूटिंग के दौरान एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कार्तिकेयन के रूप में बताई जा रही है। कार्तिकेयन सलेम के रहने वाले थे।
- Written By: यति सिंह
रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसा (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Rajnikant Jailer 2 Shooting: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भले ही अपनी लाइफ में आम जिंदगी जीते हो। लेकिन उनकी रील लाइफ काफी चर्चा में रहती है। रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म जेलर 2 को लेकर संकट में पड़ते नज़र आ रहे है। हाल ही में रजनीकांत की फिल्म जेलर-2 की शूटिंग के दौरान एक क्रू मेंबर की मौत हो गई।
मृतक की पहचान कार्तिकेयन के रूप में बताई जा रही है। कार्तिकेयन सलेम के रहने वाले थे। और पेशे से एक इलैक्ट्रशियन थे। ये घटना ईसीआर के एक स्टूडियो में शूटिंग के दौरान हुई है।पुलिस की जांच के अनुसार मृतक कार्तिकेयन जेलर-2 फिल्म को तैयार करने में मदद करते थे।इस दौरान इलैक्ट्रिशियन कार्तिकेयन को ज़ोर-दार झटका लगा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल कनाथुर पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे है। जिससे जांच में ये पता चल सके कि शूटिंग के दौरान बिजली से जुड़ी सावधानियों का पालन हो रहा था या नहीं। घटना के पुलिस ने फिलहाल अभी तक एफआईआर नहीं दर्ज की है। लेकिन घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं जेलर- 2 के निर्मातोओं का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle का धमाकेदार टीजर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने मचाया धमाल
जेलर-2 की स्टारकास्ट में दिखेंगे ये स्टार…
नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन बन रही फिल्म जेलर- 2 रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे साउथ सुपरस्टार के साथ राम्या कृष्णन पहले किरदार की तरह फिल्म में नज़र आएंगी। साथ ही साथ जेलर-2 में शिवराजकुमार और मोहनलाल भी कैमियो करते नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में जतिन राना, मिथुन चक्रवर्ती, संथानम, सूरज वेंजारामूडु, विजय सेतुपति, मेघना राज सरजा और अन्ना राजन भी अहम भूमिका निभाएंगें।
बता दें कि फिल्म की अधिकांश शूटिंग पूरी हो चुकी थी, लेकिन फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग अभी बाकी थी। जिसकी शूटिंग ईसीआर के एक स्टूडियो में चल रही थी। जहां ये हादसा हुआ सुपरस्टार रजनीकांत तुरंत सारे प्रोग्राम रद्द करके वहां पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
