Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुपरस्टार महेश बाबू ने CM रेवंत रेड्डी को दिए 50 लाख रुपए, बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

तेलुगू अभिनेता महेश बाबू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को बाढ़ राहत के लिए 50 लाख रुपये की राशि दी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को चेक दिया। महेश बाबू ने रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की और मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना सहयोग दिया। उनके इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है।

  • By निक्की राय
Updated On: Sep 23, 2024 | 04:37 PM

सुपरस्टार महेश बाबू ने तेलंगाना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री को दिए 50 लाख रुपए (फोटो सोर्स-X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mahesh Babu Donation to Floods: फिल्मी दुनिया पर राज करने वाले साउथ सुपरस्टार ने एक बार फिर साबित कर दिया की वो सही मायनो में एक स्टार हैं। तेलुगू अभिनेता महेश बाबू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को बाढ़ राहत के लिए 50 लाख रुपये की राशि दी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को चेक दिया। महेश बाबू ने रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की और मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना सहयोग दिया। उनके इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है।

महेश बाबू और उनकी पत्नी की ने की मदद

तेलुगू राज्यों में आई बाढ़ ने सितम ढाया हुआ है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सुपरस्टार महेश बाबू ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। जानकारी के मुताबिक, महेश बाबू ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को राज्य में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर भी उनके साथ मौजूद थीं। दोनों ने मिलकर ये बड़ा कदम उठाया है।

ఈ రోజు ప్రముఖ సినీ నటుడు శ్రీ జి.మహేష్ బాబు దంపతులు ముఖ్యమంత్రి సహాయనిధికి
రూ.50లక్షలు విరాళం అందజేశారు. AMB తరపున మరో రూ.10 లక్షల విరాళం అందజేశారు. వారికి నా అభినందనలు.@urstrulyMahesh pic.twitter.com/BcIIJNpmA1
— Revanth Reddy (@revanth_anumula) September 23, 2024

यह भी देखें-ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई फिल्म ‘लापता लेडीज’, 29 भारतीय फिल्‍मों की लिस्‍ट में मिली जगह, रवि किशन हुए खुश

सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

अभिनेता महेश बाबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वो मुख्यमंत्री से मुलाकात करते दिखे। साथ में उनकी पत्नी भी नजर आईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके हुए महेश बाबू ने लिखा, ‘‘दोनों तेलुगू राज्यों में आई बाढ़ को देखते हुए, मैं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये दान देने का संकल्प ले रहा हूं।”

बाढ़ पीड़ितों के लिए इन स्टार्स ने बढ़ाए मदद के हाथ

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इस महीने की शुरुआत में बारी बारिश के कारण हालात बुरे हो गए। तेज बारिश के कारण दोनों ही राज्यों के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो चुकी है। इससे आम लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन लोगों की मदद के लिए अब तक कई स्टार्स आगे आ चुके हैं। महेश बाबू से पहले मेगास्टार चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर, नंदमुरी बालाकृष्णा, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण भी बाढ़ पीड़ितों के लिए दान दे चुके हैं।

 

Superstar mahesh babu gives 50 lakh rupees to chief minister to help telangana flood victims

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2024 | 04:32 PM

Topics:  

  • Telangana

सम्बंधित ख़बरें

1

‘शराबियों का अलग, मुर्गी बलि का अलग’, हिंदू देवताओं पर रेवंत रेड्डी के बयान से मचा सियासी बवाल

2

‘हिन्दुओं के करोड़ों भगवान, हनुमान कुंवारों के तो शराबियों के लिए…’ कांग्रेस CM के विवादित बोल

3

तेलंगाना से 35 लोग सऊदी रवाना, बस हादसे में मारे गए भारतीयों का मक्का-मदीना में होगा अंतिम संस्कार

4

सरकारी हॉस्टल में बड़ी लापरवाही : नशे में चौकीदार चावल के बर्तन में पैर डालकर सो गया, वीडियो वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.