Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करणवीर बोहरा को विरासत में मिली अदाकारी, एक्टिंग के साथ क्लोथिंग ब्रांड के है मालिक

करणवीर बोहरा का जन्म 28 अगस्त, 1982 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ। करणवीर बोहरा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। करणवीर बोहरा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी इंडस्ट्री में करणवीर राज करते हैं। करणवीर एक मारवाड़ी फॅमिली से बिलोंग करते हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 28, 2024 | 07:00 AM

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: टीवी एक्टर करणवीर बोहरा का जन्म 28 अगस्त, 1982 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ। करणवीर बोहरा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। करणवीर बोहरा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी इंडस्ट्री में करणवीर राज करते हैं। करणवीर एक मारवाड़ी फॅमिली से बिलोंग करते हैं। आपको बता दे कि करणवीर बोहरा का असली नाम मनोज बोहरा हैं।

ये भी पढ़ें- शंतनु महेश्वरी से ऋचा चड्ढा तक, इन फिल्मों के सपोर्टिंग कास्ट पर डालें नजर

करणवीर बोहरा को सिनेमा की बारीकियां विरासत में मिली। एक्टर के पिता महेश बोहरा फिल्म मेकर्स है, जबकि उनके दादा राजकुमार बोहरा भी एक्टर-प्रोड्यूसर थे। इतना ही नहीं प्रोड्यूसर सुनील बोहरा रिश्ते में करणवीर के कजिन है। इतना ही नहीं करणवीर बोहरा का खुद का क्लॉथिंग ब्रांड भी है। इस ब्रांड का नाम पेगासस है। एक्टर इस ब्रांड के मालिक है। एक्टर ने 12वीं तक साइंस में पढ़ाई की थी, इसके बाद वह ग्रैजुएशन कॉमर्स से किया था।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस

Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल

थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया काम

करणवीर ने साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म तेजा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। कई सालों बाद एक्टर ने टीवी में अपना करियर शुरू किया। करणवीर ने सीरियल मोहब्बत से टीवी में कदम रखा था। इसके बाद करणवीर सीआईडी में नजर आए। कॉमेडी शो शरबत में करणवीर लीड रोल में अपनी अदाकारी का जादू दिखाया था।

रियलिटी शो में दिखाया टैलेंट

करणवीर ने इसके बाद क्योंकि सास भी कभी बहुत ही, कुसुम, कसौटी जिंदगी की, दिल से दी दुआ, सौभाग्यवती भव, कबूल है, नागिन तू जैसे मशहूर टीवी शो में अपना टैलेंट दिखाया। एक्टर ने नच बलिए 4, झलक दिखलाजा 6, फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 5 और बिग बॉस 12 आदि रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं। इस शो में उन्होंने अपने टैलेंट की झलक दिखाई।

ये भी पढ़ें- युध्रा से सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन का नया पोस्टर आउट

करणवीर ने कब की शादी

करणवीर ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेरा है। उन्होंने किस्मत कनेक्शन, लव यू सोनिया, मुंबई 125 एम, पटेल की पंजाबी शादी और हमें तुमसे प्यार कितना आदि बॉलीवुड फिल्म में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज भंवर में नजर आ चुके हैं। करणवीर ने 3 नवंबर 2006 को मॉडल विजे तीजे सिद्धू से शादी रचाई। करणवीर और तीजे सिद्धू की तीन बेटियां हैं, जिसका नाम बेला, वियना और गिआ वनेसा हैं। बता दें कि बेला और वियना दोनों जुड़वां बच्ची हैं। करणवीर और तीजे दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिस करते हैं।

Karanvir bohra is the owner of a clothing brand along with acting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2024 | 07:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.