अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी और महेश बाबू ने दिखाई दरियादिली, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ पीड़ितों की मदद
चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन और महेश बाबू सहित तेलुगु फिल्म उद्योग की कई हस्तियां आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ के मद्देनजर बाढ़ राहत प्रयासों में सहयोग के लिए आगे आई हैं।
- Written By: अनिल सिंह
डिजाइन फोटो
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। तेलुगु फिल्म उद्योग की कई हस्तियां बाढ़ पीड़ितों की मदद क्ले लिए आगे आई हैं। चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन और महेश बाबू ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। पिछले तीन दिन से लगातार बारिश और उसके बाद जलाशयों और नदियों के उफान पर होने के कारण दोनों राज्यों के कई हिस्से बाढ़ से जूझ रहे हैं और कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। दोनों राज्यों में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 33 लोग मारे गए हैं। इनमें से तेलंगाना में 16 और आंध्र प्रदेश में 17 लोग मारे गए।
चिरंजीवी ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ के कारण लोगों को हुई कठिनाइयों से दुखी हैं। चिरंजीवी ने कहा, ‘‘निर्दोष लोगों की जान जाना बहुत दुखद है। तेलुगु राज्यों के मुख्यमंत्रियों के तहत दोनों सरकारें स्थिति को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। हम सभी को किसी न किसी तरह से राहत प्रयासों में शामिल होना चाहिए।” अभिनेता ने ‘एक्स’ पर तेलुगु में लिखा, ‘‘इस प्रक्रिया के एक भाग के रूप में, मैं दोनों राज्यों के लोगों की सहायता के लिए एक करोड़ रुपये (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये) के अपने योगदान की घोषणा कर रहा हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ये भयावह स्थितियां जल्द ही समाप्त हो जाएं और सभी लोग सुरक्षित रहें।”
తెలుగు రాష్ట్రాల్లో వరద ప్రభావం వల్ల ప్రజలకు కలిగిన, కలుగుతున్న కష్టాలు నన్ను కలిచివేస్తున్నాయి. పదుల సంఖ్యలో అమాయక ప్రాణాలు కోల్పోవడం ఎంతో విషాదకరం. తెలుగు రాష్ట్రాల ముఖ్యమంత్రుల నిర్దేశంలో రెండు ప్రభుత్వాలు శాయశక్తులా పరిస్థితిని మెరుగు పరచడానికి కృషి చేస్తున్నాయి.
మనందరం ఏదో… — Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) September 4, 2024
सम्बंधित ख़बरें
राजनीतिक मतभेद भूल PM मोदी ने दिखाई दरियादिली, शादी के लिए बदला हेलीकॉप्टर का रूट; आखिर क्या है पूरा मामला?
जनता की समस्या सुलझाने की जगह अपने झगड़े में उलझे…केरल में CM के चयन में देरी पर PM मोदी
PM Modi Visit: 9400 करोड़ की सौगात, सोमनाथ में विशेष पूजा और देश का पहला PM मित्रा पार्क, जानें पूरा शेड्यूल
इस राज्य में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत! 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद होने से मचा हड़कंप, लगीं लंबी कतारें
ये भी पढ़ें- प्रीति जिंटा के डॉक्टर को देख उड़ जाएगा आपका होश
अल्लू अर्जुन ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दोनों राज्यों के राहत कोष में अपने योगदान की घोषणा की। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विनाशकारी बारिश के कारण हुए नुकसान और पीड़ा से दुखी हूं। इस चुनौतीपूर्ण समय में, मैं राहत प्रयासों में सहयोग के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये योगदान दे रहा हूं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”
I’m saddened by the loss and suffering caused by the devastating rains in Andhra Pradesh and Telangana. In these challenging times, I humbly donate ₹1 crore in total to the CM Relief Funds of both states to support the relief efforts. Praying for everyone’s safety 🙏.… — Allu Arjun (@alluarjun) September 4, 2024
मंगलवार को महेश बाबू और जूनियर एनटीआर ने राहत कार्यों के लिए 50-50 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की थी। महेश बाबू ने लोगों से सामूहिक रूप से संबंधित सरकारों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता प्रदान करने और पुनर्वास प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए किए जा रहे उपायों में सहयोग करने का भी आग्रह किया।
రెండు తెలుగు రాష్ట్రాల్లో ఇటీవల కురిసిన భారీ వర్షాల వల్ల జరుగుతున్న వరద భీభత్సం నన్ను ఎంతగానో కలచివేసింది. అతిత్వరగా ఈ విపత్తు నుండి తెలుగు ప్రజలు కోలుకోవాలని నేను ఆ దేవుడిని ప్రార్థిస్తున్నాను. వరద విపత్తు నుండి ఉపశమనం కోసం రెండు తెలుగు రాష్ట్రాల ప్రభుత్వాలు తీసుకొనే చర్యలకి… — Jr NTR (@tarak9999) September 3, 2024
ये भी पढ़ें- विक्टिम कार्ड खेल रही हैं कंगना रनौत ! कोर्ट के फैसले पर बोलीं- मैं सबके टारगेट पर हूं
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं सभी से इस कार्य में योगदान देने का आग्रह करता हूं। हमें इस संकट से उबरते हुए और मजबूत बनना है।” जूनियर एनटीआर ने पोस्ट किया था, ‘‘भारी बारिश के कारण दो तेलुगु राज्यों में हाल में आई बाढ़ से मैं बहुत दुखी हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि तेलुगु लोग जल्द इस आपदा से उबरें।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी ओर से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकारों के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये दान करने की घोषणा कर रहा हूं, ताकि बाढ़ आपदा से राहत के लिए दोनों तेलुगु राज्यों की सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों में मदद मिल सके।’
