Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM Modi ने किया भोगापुरम एयरपोर्ट का उद्घाटन, ₹5,000 करोड़ का यह मेगा प्रोजेक्ट बदलेगा उत्तर आंध्र की किस्मत

Bhogapuram Airport Inauguration: PM नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में ₹5000 करोड़ के भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन किया। जानें कब शुरू होंगी उड़ानें।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Aug 01, 2026 | 02:27 PM

पीएम मोदी ने भोगापुरम हवाईअड्डे का उद्घाटन किया (सोर्स-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Bhogapuram International Airport Inaugrated: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (भोगापुरम एयरपोर्ट) का उद्घाटन कर राज्य के विकास को एक नई उड़ान दी है। लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह हवाई अड्डा न केवल बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, बल्कि उत्तर आंध्र के आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखता है।

13,500 आदिवासी महिलाओं का ‘धीमसा’ नृत्य और भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत बेहद पारंपरिक और भव्य तरीके से किया गया। उद्घाटन समारोह की सबसे खास बात 13,500 आदिवासी महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया प्रसिद्ध ‘धीमसा’ नृत्य रहा, जिसे देखकर स्वयं प्रधानमंत्री भी अभिभूत नजर आए। हवाई अड्डे के परिसर को आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से सजाया गया था, जिसमें प्रसिद्ध एटिकोप्पाका कलाकृतियाँ और राज्य की भौगोलिक पहचान को दर्शाने वाले रूपांकन शामिल थे।

इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

सम्बंधित ख़बरें

मैं सिर्फ 15 साल की हूं, प्लीज माफ कर दें… FIR दर्ज होते ही रो-रोकर मांगी माफी, PM मोदी को कहे थे अपशब्द

पीएम मोदी और पीयूष गोयल के एआई मॉर्फ्ड वीडियो पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

एयरपोर्ट से लेकर सेमीकंडक्टर तक… आज आंध्र और कर्नाटक को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, जानिए क्या-क्या मिलेगा

Navabharat Nishanebaaz: कब तक छिपेंगे अमित शाह, राहुल-खड़गे देखते राह

I am deeply touched with the special gesture of over 13,000 students performing the vibrant Dhimsa dance during the inauguration of the Bhogapuram Airport. This extraordinary gesture reflects the warmth of the people of Andhra Pradesh and the richness of the state’s heritage,… pic.twitter.com/kdZoaoFiCo — Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026

GMR ग्रुप ने किया है विकसित

भोगापुरम स्थित इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को प्रसिद्ध GMR ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है और इसका नाम महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा गया है। अपने पहले चरण में, यह एयरपोर्ट सालाना 60 लाख यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।
भविष्य में विस्तार योजना के तहत इसकी क्षमता को बढ़ाकर 4 करोड़ यात्री प्रति वर्ष करने का लक्ष्य है। यात्रियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि यहां से कमरशीयल फ्लाईट ऑपरेशन्स 17 अगस्त से शुरू होने वाला है।

उत्तर आंध्र के लिए ‘इकोनॉमिक कैटालिस्ट’ बनेगा यह एयरपोर्ट

आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार यह हवाई अड्डा केवल एक परिवहन केंद्र नहीं है बल्कि उत्तर आंध्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और निर्यात के लिए एक बड़े कैटलिस्ट के रूप में कार्य करेगा। इससे कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की वैश्विक कनेक्टिविटी में सुधार होगा जिससे विदेशी निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री नायडू और केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट की अत्याधुनिक विशेषताओं और भविष्य की विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें मैं सिर्फ 15 साल की हूं, प्लीज माफ कर दें… FIR दर्ज होते ही रो-रोकर मांगी माफी, PM मोदी को कहे थे अपशब्द

17,900 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात

एयरपोर्ट के उद्घाटन के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के लिए 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री को पारंपरिक शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

यह उद्घाटन समारोह न केवल आंध्र प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय भी लिखने जा रहा है।

Pm modi inaugurates bhogapuram airport andhra pradesh details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 01:42 PM

Topics:  

  • Andhra Pradesh
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.