-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Kangana Ranaut Playing Victim Card Netizens React On Post Of Actress After Bombay High Court Judgement On Emergency
विक्टिम कार्ड खेल रही हैं कंगना रनौत ! इमरजेंसी पर कोर्ट के फैसले पर बोलीं- मैं सबके टारगेट पर हूं
- Written By: अनिल सिंह
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर लगा ग्रहण अभी हटा नहीं है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी इस मामले में कोई आदेश देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद कंगना ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और वह यह कह रही है कि वह सब की फेवरेट टारगेट बन गई हैं।

मुंबई: कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीजिंग डेट टल गई है। 6 सितंबर को फिल्म रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को सेंसर बोर्ड को कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया। उसके बाद कंगना रनौत ने एक लंबा नोट सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि वह सब की फेवरेट टारगेट बन गई हैं। उन्होंने लिखा, सोते हुए देश को जागने की यही कीमत चुकानी पड़ती है।
कंगना रनौत की फिल्मे इमरजेंसी को बॉम्बे हाईकोर्ट से भी तगड़ा झटका मिला है। अदालत ने बुधवार को सेंसर बोर्ड को कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया। अदालत के फैसले के बाद कंगना ने तुरंत अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, आज मैं सब की फेवरेट बन गई हूं। इस सोए हुए देश को जगाने की यही कीमत चुकानी पड़ती है। उन्हें अंदाजा भी नहीं है कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं। उन्हें नहीं पता कि मैं इतनी परेशान क्यों हूं। क्योंकि वह शांति चाहते हैं और वह किसी का पक्ष नहीं लेना चाहते। वह शांत हैं। रिलैक्स हैं।
ये भी पढ़ें- प्रीति जिंटा के डॉक्टर को देख उड़ जाएगा आपका होश
सम्बंधित ख़बरें
गटर जनरेशन वाले बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कंगना, अचानक याद आया जेनजी वोट बैंक
National Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां
जब हुड़दंग मचाना हो तब निकलते हैं राहुल, कंगना का तंज, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर रखी बेबाक राय
नागपुर HC से CSIR को झटका: पुनर्विचार याचिका खारिज, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा समान काम का समान लाभ!
कंगना ने आगे लिखा कि काश बॉर्डर पर सैनिकों को शांत रहने का फायदा मिलता। काश उसे पक्ष लेने की जरूरत नहीं पड़ती और वह पाकिस्तानियों और चीनियों को अपना दुश्मन ना समझता। काश वह लड़की जिसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वह सड़क पर अकेली थी उसका रेप किया गया। काश चोर और अपराधियों को वैसा ही प्यार मिलता जैसा आजकल लोगों को मिल रहा है। लेकिन जीवन की सच्चाई कुछ और है। कंगना ने ये पोस्ट अदालत के फैसले के बाद लिखा है। ऐसे में यह लग रहा है कि वह न्यायपालिका से काफी नाराज हैं। और उस पर ही निशाना साध रही हैं।
Today I have become everyone’s favourite target, this is the price you pay for awakening this sleeping nation, they don’t know what I am talking about they have no clue why I am so concerned, because they want peace, they don’t want to take sides. They are cool, you know… — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 4, 2024
कंगना की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर अब लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट्स में कंगन का सपोर्ट किया है। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक वर्ग कंगना का विरोध करते हुए भी नजर आ रहा है। जिस तरह से कंगना यह कह रही है कि वह सब की फेवरेट टारगेट बन गई हैं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे कंगना रनौत का विक्टिम कार्ड खेलने वाला बयान बता रहे हैं।
कंगना की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की अगर बात करें तो वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म है। जिसमें आपातकाल को दिखाया गया है। इतना ही नहीं उसमें खालिस्तान जैसे मुद्दे को भी उठाया गया है और इसी मुद्दे को लेकर सिख समुदाय से जुड़े लोगों ने फिल्म के प्रदर्शन पर आपत्ति जताई थी और फिल्म पर बैन लगाने की मांग की थी। अब यह मामला अदालत में पहुंच चुका है। सेंसर बोर्ड ने भी कंगना की फिल्म इमरजेंसी को सर्टिफिकेट नहीं दिया है। अब ऐसे में यह देखना होगा कि कंगना की फिल्म रिलीज हो पाती है या नहीं।
Kangana ranaut playing victim card netizens react on post of actress after bombay high court judgement on emergency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी, भारत-चीन पर बढ़ा अमेरिकी दबाव
Aug 10, 2026 | 10:40 AMगन्ना किसानों की समस्या को लेकर उठी आवाज; छाता चीनी मिल दोबारा चालू कराने की मांग तेज, अनशन पर बैठे दीपक शर्मा
Aug 10, 2026 | 10:39 AMShare Market में पसरा सन्नाटा, मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 2 प्रतिशत, निफ्टी में 10 अंकों की उछाल
Aug 10, 2026 | 10:38 AMसनी देओल से प्रीति जिंटा तक, ‘बंटवारा 1947’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें किसने वसूले कितने करोड़
Aug 10, 2026 | 10:30 AMग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
Aug 10, 2026 | 10:29 AMरतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMखेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














