Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ में युगो साको ने कंप्यूटर के बजाय हाथ से किया था एनीमेशन

'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' साल 1993 में पूरी हुई थी और इसने एनीमेशन की दुनिया को बदल दिया था, क्योंकि इसने भारतीय पौराणिक कथाओं को जापानी एनीमे के जरिए दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश किया था।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Oct 01, 2024 | 02:41 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम’ को यूगो सको ने बनाया और कोइची सासाकी और राम मोहन ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म साल 1993 में पूरी हुई थी और इसने एनीमेशन की दुनिया को बदल दिया था, क्योंकि इसने भारतीय पौराणिक कथाओं को जापानी एनीमे के जरिए दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश किया था। और इस तरह से ये एनीमेशन के इतिहास में एक खास पल था।

युगो साको की रामायण बनाने की कहानी उसकी भारतीय संस्कृति के लिए गहरे प्यार को दर्शाती है। जब वो भारत में पुरातत्व उत्खनन पर एक डॉक्यूमेंट्री बना रहे थे, तब उन्हें देश का कई बार दौरा करना पड़ा। दौरों के बीच, उन्हें एक परफेक्ट कहानी मिलती थी जो एनिमेटेड फिल्म में बदल सकती थी, और इस तरह से रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा का जन्म हुआ।

साको का मानना ​​था कि रामायण में प्यार, दोस्ती और वफ़ादारी के मुख्य विषय सभी के लिए अहम हैं। उनका मानना ​​था कि एनिमेशन का इस्तेमाल करके इन मूल्यों को दुनिया भर के बच्चों और जवानों के साथ साझा करने में मदद मिल सकती है। फिल्म को 450 कलाकारों की टीम ने बनाया था, जिन्होनें लगभाग 100,000 हाथ से बनी इमेज का इस्तमाल किया।

सम्बंधित ख़बरें

Windows 11 Upgrade: पुराने PC पर भी चल सकता है नया सिस्टम, जानें आसान तरीके

ये भी पढ़ें- गोली लगने के बाद गोविंदा का आया पहला बयान

साको ने पारंपरिक हाथ से बनाए गए एनीमेशन को कंप्यूटर एनीमेशन पर तर्जीह दी क्योंकि उनका मन ना था कि इस रामायण की भावना और इंसानी जज़्बात बेहतर तरीके से दिखाए जा सकते हैं। उनकी टीम की मेहनत ने डिटेल्ड प्रोसेस को इमोशनल और सबके लिए जुड़ाव महसूस करने वाला बना दिया। बहुत से एनिमेटर्स जो इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, उन्होंने ने बाद में पोकेमॉन, ड्रैगन बॉल जेड, डोरेमोन और स्टूडियो घिबली की फिल्में जैसे मशहूर शो में भी योगदान दिया, जो दिखाता है कि इस फिल्म के एनीमेशन का इंडस्ट्री पर कितना असर हुआ।

रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम ने जापानी एनीमेशन स्टाइल और भारतीय कहानियों के बीच एक खास पार्टनरशिप भी बनाई है। इसने दोनों देशों की कलाओं को एक ऐसे तरीके से जोड़ा जो पहले कभी नहीं हुआ था। रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में पहली बार पैन इंडिया में रिलीज होगी। यह दशहरा और दिवाली के भारतीय त्योहारों के दौरान रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- एक्टर गोविंदा को लगी गोली, हुए जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Ramayana the legend of prince rama was animated by yugo sako using hand animation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2024 | 02:41 PM

Topics:  

  • Computer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.