-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Govinda First Statement Came After He Was Shot The Actor Told How The Accident Happened
गोली लगने के बाद गोविंदा का आया बयान, एक्टर ने बताया कैसे हुआ हादसा
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ मंगलावर सुबह 4:45 बजे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल, सुबह गोविंदा के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद एक्टर को तुरंत इलाज के लिए पास के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस दौरान गोविंदा के पैर की सर्जरी की गई।

गोविंदा का आया पहला बयान
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ मंगलावर सुबह 4:45 बजे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल, सुबह गोविंदा के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद एक्टर को तुरंत इलाज के लिए पास के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस दौरान गोविंदा के पैर की सर्जरी की गई। फिलहाल, गोविंदा ठीक है। इस घटना के बाद गोविंदा का पहला बयान भी सामने आया है।
गोविंदा ने बताया कि आप लोगों और मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा की वजह से जो गोली लगी थी वह निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टर का। आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल जी का और आप सब लोगों की प्रार्थना का धन्यवाद। बता दें कि गोविंदा मंगलवार की सुबह अपनी बंदूक खुद साफ कर रहे थे। इस दौरान उनके हाथ से बंदूक फिसल गया और बंदूक से गोली निकल गई। गोली निकलते ही एक्टर के पैर में लग गई। बंदूक का लॉक खुला हुआ था।
मुंबई के लिए रवाना हुई पत्नी सुनीता आहूजा
पुलिस ने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। इस हादसे से एक्टर के पैर से काफी खून बह गया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा घटना के समय मुंबई में नहीं थीं। हालांकि, उन्हें जैसे ही अपने पति गोविंदा को गोली लगने के बारे में पता चला, तो वो मुंबई के लिए रवाना हो गई। कहा जा रहा है कि वह एक घंटे में मुंबई आ जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: ‘मैं 24 घंटे सामने नहीं बैठ सकती’, गोविंदा के धोखे पर सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा
‘गोविंदा के कई अफेयर थे’, सुनीता आहूजा के खुलासों ने मचाई हलचल, बोलीं- प्यार में सब कुछ सहना पड़ता है
Sunita Ahuja की ‘लॉक अप’ एंट्री पर Govinda का मजेदार रिएक्शन, बोले- ‘मेरी धड़कनें बढ़ गई हैं’
गोविंदा-सुनीता आहूजा के रिश्ते पर बेटी Tina Ahuja ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हर दशक में नई कहानी बना ली जाती है
ये भी पढ़ें- एक्टर गोविंदा को लगी गोली, हुए जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने दी जानकरी
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने बताया कि मैं इस वक्त पापा के साथ आईसीयू में ही मौजूद हूं। पापा की सेहत पहले से काफी बेहतर है ,गोली लगने के बाद पापा का ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन सफल रहा है। सारे टेस्ट भी डॉक्टर्स ने किए हैं। रिपोर्ट्स भी पॉजिटिव हैं। पापा को कम से कम 24 घंटे के लिए आईसीयू में रखा जाएंगा। डॉस्टर पापा को लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। घबराने की बात नहीं है।
गोविंदा के मैनेजर ने दी जानकारी
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे और अपनी लाइसेंसी बंदूक को साफ कर के अलमारी में वापस रख रहे थे, तभी बंदूक उनके हाथ से फिसल गई और गोली चल गई, जो उनके पैर में जा लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत स्थिर है। वे अभी भी अस्पताल में हैं।
ये भी पढ़ें- शिवाजी गणेशन ने विदेश में जीता था बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
Govinda first statement came after he was shot the actor told how the accident happened
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














