सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी को PM नरेंद्र मोदी ने किया फोन, पूछा हालचाल
रजनीकांत की पत्नी लता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन किया और एक्टर का हालचाल लिया। रजनीकांत 30 सितंबर से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
- Written By: निक्की राय
सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी को PM नरेंद्र मोदी ने किया फोन (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत चेन्नई के अपोलो में एडमिड हैं। 30 सितंबर की देर रात उनके पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस वक्त पूरा देश उनके जल्दी से रिकवर होने की दुआएं कर रहा है। इसी बीच एक्टर की खबर लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत की पत्नी को कॉल किया। उन्होंने फोन करके रजनीकांत का हालचाल पूछा।
रजनीकांत का हुआ इलेक्टिव प्रोसिजर
जानकारी मिली है कि 1 अक्टूबर को सुपरस्टार रजनीकांत का इलेक्टिव प्रोसिजर किया गया है। बताया जा रहा है कि उनके पेट के निचले हिस्से में स्टेंट भी डाला गया है। रजनीकांत इस वक्त डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उन्हें अभी कुछ वक्त तक अस्पताल में ही रहना होगा। इसी बीच तमिलनाडु बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने अपने एक्स हैंडल से ये जानकारी साझा की है कि पीएम मोदी ने रजनीकांत की पत्नी लता से फोन पर बात की है और उसके हेल्थ अपडेट्स लिए हैं।
Our Hon. PM Thiru @narendramodi avl spoke telephonically to Smt. Latha Rajinikanth avl today to inquire about the health of our Super Star Thiru @rajinikanth avl. Hon PM was informed about the well-being of Thiru Rajinikanth avl post-surgery & Hon PM wished him a speedy… pic.twitter.com/dvneX2IJju — K.Annamalai (@annamalai_k) October 1, 2024
सम्बंधित ख़बरें
हमारी दोस्ती राजनीति से परे! एमके स्टालिन से हुई मुलाकात पर रजनीकांत ने दी सफाई, विजय की जीत पर हुए थे हैरान
Kamal Haasan Meet Vijay: मुख्यमंत्री विजय से मिले कमल हासन, तमिल सिनेमा की बेहतरी के लिए रखीं ये बड़ी मांगें
Rajnikant की Jailer-2 पर छाए संकट के बादल, शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
मोदी जी ने की रजनीकांत के ठीक होने की दुआ
तमिलनाडु बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमती लता से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने लता रजनीकांत से आज हमारे सुपर स्टार के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।’ रजनीकांत के दोस्त और एक्टर कमल हासन भी उनकी हालचाल पूछ चुके हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने भी रजनीकांत के जल्दी ठीक होने की दुआ की है।
यह भी देखें-जयपुर में तृप्ति डिमरी पर फूटा लोगोंं का गुस्सा, पोत दी चेहरे पर कालिख, बोले ‘इसका मुंह काला करो…’
रजनीकांत की तबीयत को क्या हुआ है?
रजनीकांत की हेल्थ को लेकर बात करे, तो उनकी सेहत को लेकर अपोलो अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। बताया जा रहा है कि उनकी हार्ट से जुड़ी मुख्य ब्लड वेसल, खासकर aorta में सूजन है। फिलहाल उनकी इस तकलीफ को नॉन-सर्जिकल तरीके से ट्रीटमेंट देने की कोशिश की जा रही है। इस प्रक्रिया को ट्रांस-कैथिटर मैथड कहते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि रजनीकांत की तबीयत फिलहाल पहले से बेहतर है, लेकिन अभी उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रखा जाएगा। हालात में सुधार के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।
