Kamal Haasan Meet Vijay: मुख्यमंत्री विजय से मिले कमल हासन, तमिल सिनेमा की बेहतरी के लिए रखीं ये बड़ी मांगें
Kamal Haasan Vijay Meeting: कमल हासन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने राज्य के विकास और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की चुनौतियों पर अहम चर्चा की।
- Written By: सोनाली झा
कमल हासन ने CM विजय से मुलाकात की (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Kamal Haasan Vijay Meeting Discussion: साउथ के दिग्गज एक्टर कमल हसन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के नए सीएम सी जोसेफ विजय से मुलाकात की। इसकी कुछ तस्वीरें कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की और विजय को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। कमल हासन ने विजय के साथ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा कि आज मैंने तमिलनाडु के सीएम और मेरे भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं।
बातचीत के दौरान कमल हासन ने बेहद उत्साह के साथ तमिलनाडु के विकास `के लिए कई योजनाओं के बारे में बताया। कमल हासन ने विजय के व्यवहार की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि विजय ने जिस विनम्रता, सादगी और स्नेह के साथ उनका स्वागत किया, उसने उनका दिल जीत लिया और उनका मन गर्व से भर गया। एक्टर ने लिखा कि इस मुलाकात के दौरान हमने राज्य के विकास पर ही नहीं, बल्कि तमिल सिनेमा के बेहतर भविष्य पर भी चर्चा की। मैंने मुख्यमंत्री विजय के सामने सिनेमा जगत की बेहतरी के लिए 6 महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
कमल हासन ने कही ये बात
बातचीत के दौरान कमल हासन ने इस बात पर भी जोर दिया कि तमिल फिल्म उद्योग इस समय कई तरह की चुनौतियों और बाधाओं से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार का सहयोग और अपनापन मिलना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत जरूरी है, जो इस समय विभिन्न बाधाओं का सामना कर रहा है। विजय साउथ सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक फीस लेने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Reality Show: रवि किशन की विदाई से भावुक हुआ सेट, कुणाल खेमू बोले- उनकी एनर्जी हमेशा याद आएगी
Samay Raina Dating: बॉलीवुड के इस हसीना को डेट कर रहे समय रैना, वायरल वीडियो पर फैंस ने लगाए रिश्ते के कयास
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
Vijaya Mehta Dies: अनुपम खेर की मेंटर विजया मेहता का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சர், தம்பி விஜய் @TVKVijayHQ அவர்களை இன்று நேரில் சந்தித்து வாழ்த்துகளைத் தெரிவித்தேன். தமிழ்நாட்டை மேம்படுத்தும் பல கனவுகளை உற்சாகத்துடன் பகிர்ந்துகொண்டார். சந்திப்பின்போது அவர் காட்டிய பண்பும் அன்பும் நெகிழ்ச்சியளித்தது. பல்வேறு இடையூறுகளைச்… pic.twitter.com/timwTZeEdY — Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 16, 2026
विजय ने अभिनय के बाद रखा राजनीति में कदम
फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद विजय ने राजनीति में कदम रखा है और फरवरी 2024 में ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ नाम की अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई। उन्होंने अंबेडकर, पेरियार और कामराज के सिद्धांतों को अपनाकर तमिलनाडु की राजनीति में एक जननायक के रूप में बड़ी जीत हासिल की और राज्य के नौवें मुख्यमंत्री बने।
