- Hindi News »
- Movies »
- New Release Date Of Ajay Devgan And Tabu Film Aur Mein Kahan Dum Tha Announced
औरों में कहां दम था की नई रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब दस्तक देगी अजय देवगन-तब्बू की फिल्म
एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इंस्टाग्राम पर एक्टर अजय देवगन ने अपने फैंस को फिल्म की नई अपडेट दी। उन्होंने लिखा कि 2 अगस्त को औरों में कहां दम था का इंतजार खत्म। हाल ही में फिल्म का रिलीज डेट पोस्टपोन हो गया था। ये फिल्म 5 जुलाई 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी।
- Written By: सोनाली झा

(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था का हाल ही में रिलीज डेट पोस्टपोन हो गया था। ये फिल्म 5 जुलाई 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी। हालांकि, अब फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया था। ‘औरों में कहां दम था’ के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
इंस्टाग्राम पर एक्टर अजय देवगन ने अपने फैंस को फिल्म की नई अपडेट दी। उन्होंने लिखा कि 2 अगस्त को औरों में कहां दम था का इंतजार खत्म। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में लिखा था कि मेरे प्यारे दोस्तों, एग्जीबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूशन के कहने पर हमने मिलकर ये तय किया है कि औरों में कहां दम था की रिलीज डेट आगे शिफ्ट कर दी जाए। अब हम जल्द ही इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान करेंगे।
औरों में कहां दम था में अजय देवगन और तब्बू की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दिखाई गई है। इसके अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर शांतनु माहेश्वरी और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार भी शामिल हैं। नीरज पांडे इस फिल्म के साथ अपनी पहली महाकाव्य प्रेम कहानी पेश कर रहे हैं। औरों में कहां दम था एक म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा है, जो 2000 से 2023 के बीच सेट है। फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का ओरिजिनल साउंडट्रैक ऑस्कर विजेता म्यूजिक डायरेक्टर एमएम क्रीम ने तैयार किया है। फिल्म में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी जैसे कई बेहतरीन कलाकार भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nagarjuna-Tabu Comeback: 28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू, ‘किंग 100’ से लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
RSS के 100 साल पर बनी ‘शतक’ को अजय देवगन का खुला समर्थन, बोले- राष्ट्र निर्माण में संघ की बड़ी भूमिका
‘दृश्यम 3’ पर बढ़ा सस्पेंस, अजय देवगन से पहले मोहनलाल की फिल्म होगी रिलीज, सामने आई डेट
शबाना आजमी और तब्बू का दिखा खास बॉन्ड, मौसी-भतीजी की भावुक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल
फिल्म का टीजर रोमांस के साथ एक्शन से भरपूर है। यह फिल्म 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं। फिल्म औरों में कहां दम था को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक के पैनोरमा स्टूडियो द्वारा बनाया जा रहा है। इसके अलावा अजय देवगन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर रणवीर सिंह, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण का अहम किरदार होने वाला है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।
तब्बू औरों में कहां दम था के अलावा हॉलीवुड सीरीज ड्यून: प्रोफेसी में नजर आएंगी। यह किरदार बेहद बुद्धिमान, तेज-तर्रार, खूबसूरत और साहसी सिस्टर का है। टीवी सीरीज ‘ड्यून: द सिस्टरहुड’ साल 2019 में शुरू हुई थी। ये सीरीज ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन की किताब सिस्टरहुड ऑफ़ ड्यून पर बनाई गई है। ये एक साइंस फिक्शन ड्रामा है, जो ड्यून की अनोखी दुनिया दर्शकों के सामने पेश करता है। अब तक इस सीरीज में कई बार सिस्टर फ्रांसेस्का का जिक्र हुआ है।
New release date of ajay devgan and tabu film aur mein kahan dum tha announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घायल हूं इसलिए घातक हूं…Raghav Chadha ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, खोली AAP की पोल; कही यह बड़ी बात
Apr 04, 2026 | 04:06 PMCSK के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज को भी छोड़ा पीछे
Apr 04, 2026 | 04:02 PMNMACC में रणवीर सिंह का जलवा, नीता अंबानी संग ‘गल्लां गूड़ियां’ सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ VIDEO
Apr 04, 2026 | 03:58 PMगैस सिलेंडर की टेंशन खत्म, बिना एड्रेस प्रूफ तुरंत मिलेगा छोटू LPG, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Apr 04, 2026 | 03:58 PMMiddle East War: महायुद्ध के बीच ‘Green Sanvi’ ने पार किया हॉर्मुज, ईरान ने LPG टैंकर को दिया सुरक्षित रास्ता
Apr 04, 2026 | 03:54 PMToaster Trailer 2026: एक टोस्टर ने बना दिया खूनी! राजकुमार राव का अजीबोगरीब अवतार देख चौंक जाएंगे आप
Apr 04, 2026 | 03:49 PM‘महाराष्ट्र में SIR से कटेंगे 2.9 करोड़ वोटर्स के नाम’, प्रकाश आंबेडकर का बड़ा दावा, चुनाव आयोग पर बोला हमला
Apr 04, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














