Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मलयालम अभिनेता बैजू पर लगा केरल में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बैजू संतोष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर शराब पीकर एक्सीडेंट करने का आरोप है।

  • Written By: निक्की राय
Updated On: Oct 14, 2024 | 12:50 PM

मलयालम अभिनेता बैजू पर लगा केरल में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

केरल: मलयालम फिल्म अभिनेता बैजू संतोष को सोमवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने और दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल ये घटना देर रात 11:45 बजे कौडियार-वेल्लायमबलम रोड पर हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अभिनेता बैजू को हिरासत में ले लिया। देर रात 12:30 पर उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

धारा 281 और धारा 185 के तहत मामला दर्ज

बता दें कि बैजू संतोष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि जानकारी के मुताबिक बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया और उनकी कार को पुलिस हिरासत में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक दो पहिया पर सवार व्यक्ति को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। साथ ही उन्होंने अब तक एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई है।

एफआईआर में कही गई ये बात

मातृभूमि के अनुसार, प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में कहा गया है कि बैजू कोवडियार से मनवीयम वीधी जा रहे थे, जब उन्होंने अपनी कार पर नियंत्रण खो दिया। वेल्लयम्बलम की ओर तेजी से बढ़ते हुए, वह जंक्शन पर एक दोपहिया वाहन से टकरा गए और एक बिजली के खंभे से उनकी कार की टक्कर हो गई। इससे उनके कार का टायर बुरी तरह खराब हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक्टर ने शुरू में ब्लड टेस्ट कराने से इनकार कर दिया, लेकिन अभिनेता को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। उनकी गिरफ्तारी रात 12:30 बजे दर्ज की गई। अधिकारी अभी भी मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन विशेष रूप से, दुर्घटना का कारण बनने वाले दोपहिया सवार पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल का बांग्ला नाम क्यों अटका है दिल्ली के गलियारों में, केरलम से क्यों अलग है यह मामला?

Shashi Tharoor Taunt: केरल का नाम बदलने पर शशि थरूर का आया रिएक्शन, तंज कसते हुए किया पोस्ट

पिनाराई के प्रस्ताव पर लगी मोदी की मुहर, अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, किसे मिलेगा चुनावी फायदा?

इधर 8वें वेतन आयोग का इंतजार…उधर कर्मचारियों के DA में 10% की बढ़ोतरी, जानें किसे होगा फायदा

यह भी देखें-प्राइवेट वीडियो लीक होने पर बिग बॉस तमिल फेम ओविया ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं ‘वीडियो डीपफेक था..’

बैजू का वर्कफ्रंट

अगर बात करें बैजू के वर्कफ्रंट की, तो हाल ही में बैजू को कॉमेडी एंटरटेनर ‘नुनाक्कुझी’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए फैंस ने उनकी खूब तारीफें की। फिल्म का निर्देशन ‘दृश्यम’ फेम जीतू जोसेफ ने किया था और अभिनेता बेसिल जोसेफ और ग्रेस एंटनी मुख्य भूमिकाओं में थे।

 

Malayalam actor baiju accused of drunk driving in kerala police arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2024 | 12:46 PM

Topics:  

  • drunk driving
  • Kerala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.