ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
Ismail Kerala Debt Repay: केरल के इस्माइल ने 35 साल पहले सऊदी अरब में दोस्त से लिए 1,000 रुपये लौटाने के लिए तेलंगाना का सफर किया। उन्होंने केवल गांव के नाम के सहारे दोस्त का घर ढूंढकर ₹25,000 लौटाए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Saudi Arabia Friend Debt Repay Story: अक्सर लोग छोटी रकम उधार लेकर भूल जाते हैं, लेकिन केरल के एक व्यक्ति ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। सऊदी अरब में 35 साल पहले दोस्त से लिया गया करीब 1,000 रुपये का उधार चुकाने के लिए वह केरल से तेलंगाना पहुंच गया। इतना ही नहीं, उसने मूल रकम के साथ ब्याज जोड़कर 25,000 रुपये लौटाए। यह कहानी केरल के इस्माइल और तेलंगाना के जगतियाल जिले के धरमपुरी निवासी इडला लचन्ना की है। दोनों 1991 में सऊदी अरब के अबकाइक शहर में साथ काम करते थे। वहीं उनकी दोस्ती हुई।
एक जरूरत के समय इस्माइल ने लचन्ना से 120 सऊदी रियाल उधार लिए थे, जिसकी उस समय भारतीय कीमत करीब 1,000 रुपये थी। इस्माइल ने जल्द पैसे लौटाने का वादा किया था, लेकिन कुछ समय बाद लचन्ना भारत लौट आए और दोनों का संपर्क टूट गया।
सिर्फ गांव का नाम था याद
मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का दौर नहीं होने के कारण दोनों वर्षों तक संपर्क में नहीं रहे। हालांकि, इस्माइल अपने ऊपर चढ़ा कर्ज नहीं भूले। हाल ही में उन्होंने उधार लौटाने का फैसला किया। उनके पास न तो लचन्ना का फोन नंबर था और न ही पूरा पता। उन्हें सिर्फ इतना याद था कि उनका दोस्त तेलंगाना के जगतियाल जिले के धरमपुरी का रहने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
चेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
केरल के वायनाड में फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन में अब तक 7 शव बरामद
केरल में 18 महीने के बच्चे की मौत, कटे होंठ के इलाज के दौरान एनेस्थीसिया देने के बाद बिगड़ी थी हालत
POCSO केस का बदला! जमानत पर बाहर आते ही पत्नी, बच्चों समेत 6 लोगों की कर दी हत्या, तेलंगाना में सनसनी
इसी जानकारी के आधार पर इस्माइल केरल से तेलंगाना पहुंचे। उन्होंने इंटरनेट पर इलाके की जानकारी जुटाई और स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए आखिरकार लचन्ना के घर तक पहुंच गए।
परिवार को सौंपे 25 हजार रुपये
जब इस्माइल लचन्ना के घर पहुंचे, तब वह खाड़ी देश में नौकरी कर रहे थे। ऐसे में इस्माइल ने उनके परिवार को 25,000 रुपये सौंप दिए। बाद में घरवालों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए दोनों दोस्तों की बात कराई। 35 साल पहले लिए गए 120 सऊदी रियाल के बदले 25,000 रुपये लौटाने पर लचन्ना भी भावुक हो गए।
यह हमारी दोस्ती की निशानी
लचन्ना ने बताया कि सऊदी अरब में दोनों साथ रहते थे, खाना बनाते थे और साथ ही खाते थे। वहीं उनकी गहरी दोस्ती हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस्माइल ने 120 रियाल का हिसाब कैसे लगाया और 25,000 रुपये लौटाए, लेकिन यह उनकी ईमानदारी और दोस्ती की मिसाल है।
यह भी पढ़ें- 3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
लचन्ना के मुताबिक, उस समय 120 सऊदी रियाल की कीमत करीब 1,000 रुपये थी। उनका मानना है कि इस्माइल ने इतने वर्षों का ब्याज जोड़कर यह रकम लौटाई होगी। उन्होंने कहा कि इतने साल बाद भी अपना वादा निभाने के लिए वह इस्माइल के बेहद आभारी हैं। यह घटना ईमानदारी, भरोसे और सच्ची दोस्ती की ऐसी मिसाल बन गई है, जिसकी लोग सोशल मीडिया पर भी जमकर सराहना कर रहे हैं।
