मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल के सिर सजा मिस इंडिया का ताज , बोलीं- बचपन का सपना हुआ सच
बेटी के मिस इंडिया बनने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। इसके साथ ही देशभर की 29 सुंदरियों के बीच ये मुकाबला हुआ जिसमें निकिता को विजेता चुना गया तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है।
- Written By: शिवानी मिश्रा
निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम किया है।
मुंबई : निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि अब निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पली-बढ़ी है निकिता। लेकिन पिछले कई सालों से वो मुंबई में रह रही हैं। दरअसल अगस्त महीने में निकिता ने फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का ताज अपने नाम किया था। बेटी के मिस इंडिया बनने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। इसके साथ ही देशभर की 29 सुंदरियों के बीच ये मुकाबला हुआ जिसमें निकिता को विजेता चुना गया तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है।
पहली और दूसरी रनर-अप
बता दें कि दादरा और नगर हवेली की रहने वालीं रेखा पांडे पहली और गुजरात की आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर-अप रहीं है। मिस इंडिया 2024 में 30 राज्यों की विजेताओं ने भाग लिया था और प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संगीता बिजलानी, निकिता म्हैसलकर, अनीस बज्मी, नेहा धूपिया, बोस्को मार्टिस और मधुर भंडारकर सम्मलित थे। मशहूर म्यूजिक ग्रुप बैंड ऑफ बॉयज ने बहुत शानदार प्रस्तुति देकर इस कार्यक्रम में समा बांध दिया है। इसके साथ ही फेमिना मिस इंडिया 1980 की विजेता संगीता बिजलानी ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा लिया है।
ये भी पढ़ें: Space Junk Threat Earth Orbit: अंतरिक्ष कचरा आने वाले वक्त में होगा सबसे बड़ा खतरा? जानें क्या होता है यह?
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: जून के पहले शुक्रवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल
Wardha: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर निकाला विशाल मोर्चा
लखनऊ में बनेगा BJP का आलीशान 6 मंजिला मुख्यालय, छत पर उतरेगा हेलीकॉप्टर; जानिए क्या है मेगा प्लान
नोएडा में तेज हवाओं और बारिश का कहर, कई इलाकों में भारी नुकसान; सड़कों पर गिरे पेड़
7 साल पहले निकिता पहुंचीं थी मुंबई
मिस इंडिया बनीं निकिता पोरवाल के पिता अशोक पोरवाल पेट्रो केमिकल के व्यापारी हैं। हालाँकि निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा उज्जैन से ही पूरी की और उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद बाहर गईं। 7 साल पहले निकिता मुंबई गई, क्योंकि वो हमेशा से अभिनेत्री बनना चाहती हैं। निकिता ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता को दिया और कहा कि बचपन में मां फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मुझे मिस इंडिया बनाकर भेजती थी। लेकिन अब सच में मैं मिस इंडिया बन गई हूं। और अब मैं थियेटर और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें: आमिर खान और सूर्या ‘गजनी 2’ में आएंगे नजर, 2025 में फिल्में होंगी रिलीज
