Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

“इंकलाब जिंदाबाद…” बालाघाट में NEET छात्र ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में फोड़ा बम, मचा हड़कंप- देखें VIDEO

Balaghat Viral Video: बालाघाट कलेक्ट्रेट में सनसनी, खुद को NEET अभ्यर्थी बताने वाले युवक ने फेंका लो-डेनसिटी बम, वायरल वीडियो में 5 धमाके करने का दावा, पुलिस ने जांच की शुरू।

  • Reported By: मनीष तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 22, 2026 | 10:51 PM

बालाघाट वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

NEET Student Throw Low Density Bomb In Collectorate Balaghat: मध्य प्रदेश के बालाघाट कलेक्ट्रेट परिसर में एक युवक द्वारा कथित तौर पर लो-डेनसिटी बम फेंके जाने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में सफेद शर्ट और काली पैंट पहने एक युवक कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर खड़ा होकर अपनी बात रखता है और इसके बाद परिसर की ओर एक विस्फोटक जैसी वस्तु फेंक देता है। धमाके की तेज आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खुद को नीट अभ्यर्थी बताते हुए सरकार पर लगाए आरोप

वायरल वीडियो में युवक खुद को नीट अभ्यर्थी बताते हुए परीक्षा और पेपर लीक से जुड़े मुद्दों पर नाराजगी जाहिर करता दिखाई देता है। वह “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए कहता है कि वह अपनी आवाज कलम के जरिए उठाना चाहता था, लेकिन परिस्थितियों ने उसे ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। वीडियो में युवक का नाम सुजल मेश्राम बताया जा रहा है। उसने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी अनदेखी की गई, जिसके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर आलीराजपुर पहुंचेंगे CM मोहन यादव; विकास कार्यों की देंगे सौगात

दतिया उपचुनाव: सांसद भारत सिंह कुशवाह का तूफानी जनसंपर्क; बानौली और केवलारी में की नुक्कड़ सभाएं

जबलपुर में स्पा सेंटर और केबिन कैफे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई जगह रेड; नगर निगम ने किए सील

सागर में युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, जमकर किया प्रदर्शन; छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

पांच बम फोड़ने और हथियार होने का भी किया दावा

वायरल वीडियो में युवक दावा करता है कि वह अब तक पांच बम फोड़ चुका है, लेकिन कोई अधिकारी उससे बात करने नहीं आया। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि यदि वह चाहता तो हथियार का इस्तेमाल कर कई लोगों को नुकसान पहुंचा सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इन बयानों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक के दावे कितने सही हैं और उसके पास वास्तव में किस प्रकार का विस्फोटक था।

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराज छात्र का विरोध, कलेक्ट्रेट परिसर में किया धमाका; कहा- ‘भगत सिंह के रास्ते पर चलकर आवाज उठाई’#balaghat #cjp #delhiprotest pic.twitter.com/TjDspDdPEN — Sajal Raghuwanshi (@SajalRaghuwans4) July 22, 2026

पुलिस जांच जारी, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

बालाघाट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निहित उपाध्याय ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में बताया कि एक छात्र द्वारा यह घटना की गई है। युवक का कहना है कि यह घटना उससे गलती से हुई, हालांकि पुलिस उसके बयान और वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर आलीराजपुर पहुंचेंगे CM मोहन यादव; विकास कार्यों की देंगे सौगात

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और विस्फोटक की प्रकृति, युवक की पहचान तथा उसके दावों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। साथ ही अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Balaghat neet student collectorate low density blast police investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 10:51 PM

Topics:  

  • Balaghat News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.