Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सबकी जिम्मेदारी अकेले संभालती हैं जया बच्चन, अमिताभ बोले ‘किसे क्या पसंद, कौन क्या खाएगा वही बताती है’

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लेटेस्ट एपिसोड में बताया कि घर में खाना जया बच्चन बनाती हैं या फिर बहू या कोई और। इस पर अमिताभ ने बड़ा खुलासा किया और बताया कि बच्चन परिवार में खाना कौन पकाता है।

  • Written By: निक्की राय
Updated On: Oct 09, 2024 | 02:09 PM

सबकी जिम्मेदारी अकेले संभालती हैं जया बच्चन (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16′ में अमिताभ अक्सर अपने परिवार की चर्चा करते नजर आते हैं। कई बार कंटेस्टेंट्स ही उनसे उनके परिवार और पत्नी जया बच्चन से जुड़े सवाल पूछ लेते हैं। हाल ही में शो के एक एपिसोड के दौरान उन्होंने जया बच्चन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने जया को लेकर एक मजेदार बात बताई है। अमिताभ ने ये भी बताया कि उनके पूरे परिवार की जिम्मेदारी जया अकेले ही संभालती हैं।

डिनर पर बुलाने का किया वादा

अमिताभ बच्चन ने हाल ही की एक एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के दौरान सामने बैठे एक कंटेस्टेंट्स से कहा कि अगर उन्होंने लगातार 10 सवालों के जवाब बिल्कुल सही दिए, तो वो उन्हें अपने घर पर डिनर के लिए बुलाएंगे। बता दें कि इससे पहले के सीजन में भी अमिताभ ने 5-6 कंटेस्टेंट्स को अपने घर खाने का न्यौता दिया था।

बच्चन परिवार में खाना कौन बनाता है?

शो के दौरान अमिताभ से ये सवाल किया गया है कि उनके घर में खाना कौन बनाता है? इस पर एक्टर कहते हैं किस दिन क्या बनेगा, कौन क्या खाएगा, ये सब कुछ जया ही संभालती है। एक्टर बताते हैं कि उन्हें जया के साथ 50 साल हो चुके हैं। ऐसे में वो सब जानती हैं किसे क्या पसंद है। वो इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि घर में हमेशा खाना रहे। वो ये भी देखती हैं कि किसे क्या पसंद नहीं है, ताकि उसे वो चीज भी खिलाई जा सके।

यह भी देखें-65 की उम्र में संजय दत्त ने चौथी बार की शादी! फिर से लिए सात फेरे, वीडियो हुआ वायरल

आमिर खान बेटे जुनैद ने पूछा सवाल

वहीं हाल ही में आमिर अपने बेटे जुनैद के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में आए। अमिताभ के बर्थडे पर इस एपिसोड को टेलिकास्ट किया गया। मेकर्स ने केवल अब तक इसका प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि जुनैद खान अमिताभ से पूछते हैं कि क्या वो शादी के दौरान नर्वस थे। इस पर अमिताभ खामोश हो जाते हैं। तभी आमिर बेटे जुनैद को चुप करवाते हैं और कहते हैं ऐसे सवाल नहीं पूछते भाई।

Kaun banega crorepati 16 amitabh bachchan reveals who cook for whole bachchan family and praised jaya bachchan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2024 | 02:09 PM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan
  • Jaya Bachchan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.