Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महात्मा गांधी को लेकर कंगना रनौत ने कह दी ऐसी बात, हर कोई सुना रहा है खरी-खोटी

कंगना रनौत ने गांधी जयंती के मौके पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि देश के पिता नहीं लाल होते हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट से कांग्रेसी नेताओं ने उसे घेरे में लेना शुरु कर दिया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

  • Written By: निक्की राय
Updated On: Oct 03, 2024 | 11:04 AM

महात्मा गांधी को लेकर कंगना रनौत ने कह दी ऐसी बात (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर पहले से ही विवादों से घिरी हुई थीं। अब उनके एक और बयान ने उनकी मुश्किलें बढ़ा ही हैं। एक्ट्रेस ने इस बात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि देशभर में उन्हें काफी बुरा-भला बोला जा रहा है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 2 अक्टूबर पर गांधी जयंती के दिन एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘देश के पिता नहीं लाल होते हैं।’ इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लाल बहादुर शास्त्री की फोटो भी शेयर की थी।

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर की भी जयंती आती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस मौके पर एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की, जिस पर बवाल मच गया। उनकी इस पोस्ट से भड़कर कांग्रेस नेता राज कुमार वर्मा ने कंगना के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की बात कह दी।

कंगना रनौत का विवादित पोस्ट

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं भारत मां के ये लाल।’ इस पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्रा लाल बहादुर शास्त्री की फोटो भी लगी। साथ ही फोटो के नीचे लिखा था, ‘जय जवान जय जवान, जय किसान के उद्घोषक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती पर शत शत नमन।’

सम्बंधित ख़बरें

‘क्वीन 2’ से धमाकेदार वापसी करेंगी कंगना रनौत, नए अंदाज में दिखेगी आत्म-खोज की कहानी, फैंस हुए एक्साइटेड

’12 साल के अंदर ही नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंका’, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कंगना रनौत ने कही बड़ी बात

‘इंप्रेस करने के चक्कर में मत पड़ो…’, कंगना रनौत का सीधा संदेश, फैंस को दिया लाइफ मंत्र

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO

BJP MP कंगना ने महात्मा गांधी की जयंती के दिन यह भद्दा तंज कसा बापू और शास्त्री जी के बीच में भेदभाव गोडसे उपासक करते हैं क्या नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी की नई गोडसे भक्त को दिल से माफ़ करेंगे? देश के राष्ट्रपिता होते हैं, लाल होते हैं और शहीदे आज़म होते हैं. सबका सम्मान है pic.twitter.com/7m1E42nFJU — Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) October 2, 2024

यह भी देखें-अनोखी थी जेपी दत्ता की लव लाइफ, 13 साल छोटी एक्ट्रेस संग भागकर की थी डायरेक्टर ने शादी

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत हुई नाराज

कंगना के इस पोस्ट के बाद उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘स्वच्छता उतनी ही जरूरी है, जिसमें आजादी। हमारे प्रधानमंत्री इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहे हैं।’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट में कांग्रेसी नेता सुप्रिया ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “BJP MP कंगना ने महात्मा गांधी की जयंती के दिन यह भद्दा तंज कसा। बापू और शास्त्री जी के बीच में भेदभाव गोडसे उपासक करते हैं। क्या नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी की नई गोडसे भक्त को दिल से माफ़ करेंगे? देश के राष्ट्रपिता होते हैं, लाल होते हैं और शहीदे आज़म होते हैं. सबका सम्मान है।”

 

Kangana ranaut controversial post on gandhi jayanti about former pm lal bahadur shastri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 03, 2024 | 11:04 AM

Topics:  

  • Kangana Ranaut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.