जैकलीन के बॉयफ्रेंड महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने भेजा करण जौहर को ऑफर, बोला ‘धर्मा प्रोडक्शंस खरीदना चाहता हूं..’
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस में अदार पूनावाला 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रहे हैं। इस बीच जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने करण को चिट्ठी लिखी है। कहा है कि वह धर्मा में 50 से 70% शेयर खरीदना चाहता था।
- Written By: निक्की राय
जैकलीन के बॉयफ्रेंड महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने भेजा करण जौहर को ऑफर (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: 200 करोड़ रुपये का जबरन वसूली रैकेट चलाने के आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर ने कथित तौर पर फिल्म निर्माता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस को एक ऐसा ऑफर पेश किया है, जिससे बॉलीवुड में खलबली मची हुई है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, महाठग जैकलीन के बॉयफ्रेंड सुकेश ने करण जौहर को चिट्ठी लिखकर धर्मा प्रोडक्शन में 50-70 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का ऑफर दिया है। चंद्रशेखर ने कथित तौर पर दिल्ली की तिहाड़ जेल से एक ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ भेजा, जहां पर वो फिलहाल अपनी सजा काट रहा है। उसने ये चिट्ठी अनंतम लीगल नाम की एक कानूनी फर्म के जरिए भेजी है।
सुकेश की पीआर टीम ने भेजी चिट्ठी
सुकेश की पीआर टीम ने एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें कहा गया है, “सुकेश आपकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा हासिल करना चाहता है। चिट्ठी में ये भी लिखा गया कि अगर शर्तें स्वीकार कर ली जाती हैं, तो 48 घंटों के भीतर उन्हें उनके पैसे भी मिल जाएंगे। कथित पत्र के अनुसार, सुकेश के वित्तीय सलाहकार ने ठग को बताया था कि धर्मा प्रोडक्शंस निवेश चाहता है और सुकेश की कंपनी एलएस होल्डिंग्स कंपनी की मदद करना चाहती है।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Happy Friendship Day 2026: जब झगड़ों पर भारी पड़ी दोस्ती, इन बॉलीवुड सितारों ने दी सच्ची दोस्ती की मिसाल
The Traitors 2 के साथ करण जौहर लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का, इन 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगी रोमांचक जंग
द ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल
सुकेश ने रखी ये शर्तें
तिहाड़ जेल से आई सुकेश की यह चिट्ठी तब सामने आई है, जब दार पूनावाला की सेरेन प्रोडक्शंस के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की डील पक्की हो गई। इसके तहत 1000 करोड़ रुपये में धर्मा की करीब 50% के शेयर खरीद रहे हैं। बताया जा रहा है कि डील के बाद भी करण जौहर ही कपंनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और अपूर्व मेहता CEO रहेंगे। वहीं, सुकेश ने करण की कंपनी के 50-70 फीसदी शेयर्स खरीदने का ऑफर दिया था।
यह भी देखें-प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने दिखाई बेटी की पहली झलक, राजकुमारी से लाड करते दिखे एक्टर
6300 करोड़ का सालाना कारोबार करता है सुकेश
सुकेश ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा, अंतरराष्ट्रीय मामले, हॉस्पिटैलिटी और लाइजनिंग में उसकी कंपनी का सालाना बिजनेस 6300 करोड़ रुपए के करीब है। साथ ही उसकी एलएस होल्डिंग्स के पास फिल्म प्रोडक्शन और फाइनेंस कंपनियां भी हैं। उसने आगे कहा कि मेरी ‘एलएस फिल्म कॉर्प नाम की कंपनी अब तक 70 से ज्यादा फिल्मों की फंडिंग कर चुकी है।’
