Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

द ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल

The Traitors 2 Update: द ट्रेटर्स2 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। 21 कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान समेत कई चेहरे शामिल है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 30, 2026 | 11:06 PM

रिया चक्रवर्ती और श्वेता तिवारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

The Traitors 2 Full Contestants List: रियलिटी शो पसंद करने वाले दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बॉलीवुड फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर का चर्चित शो ‘द ट्रेटर्स 2’ जल्द ही ओटीटी पर वापसी करने जा रहा है। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स दूसरे सीजन के साथ दर्शकों को एक बार फिर सस्पेंस, माइंड गेम्स और धोखे से भरे रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

‘द ट्रेटर्स 2’ का प्रीमियर 13 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर होगा। शो के नए एपिसोड्स हर गुरुवार रात 12 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे। इस बार भी शो की शूटिंग राजस्थान के खूबसूरत सूर्यगढ़ पैलेस, जैसलमेर में की गई है, जहां कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति, गठबंधन और धोखे का दिलचस्प खेल देखने को मिलेगा।

सामने आई 21 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

इस सीजन में मनोरंजन, खेल, सोशल मीडिया और स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया से कई चर्चित चेहरे हिस्सा लेने वाले हैं। कंफर्म कंटेस्टेंट्स में रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, रणवीर बरार, मल्लिका शेरावत, शहनील गिल, अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारूकी, रिदा थराना, तान्या पुरी, शालिनी पासी, सौंदस मौफकीर, हरमन सिंघा, अंश चोपड़ा, आदित्य कुलश्रेष्ठ, करण सिंह, इक्का, पारुल गुलाटी, श्वेता तिवारी, प्रिश, साहिल सलाथिया और दलीप ताहिल शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘अलायंस’ में उठा पुराना विवाद, श्रेया को मैसेज करने के आरोप पर बोले कुशाल टंडन, ऋषभ ने स्क्रीनशॉट का किया दावा

‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस

Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड

Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई

इस बार और भी दिलचस्प होगा खेल

‘द ट्रेटर्स’ का कॉन्सेप्ट भरोसे और धोखे के बीच संतुलन बनाने पर आधारित है, जहां कुछ कंटेस्टेंट्स ‘ट्रेटर्स’ बनकर बाकी खिलाड़ियों को खेल से बाहर करने की कोशिश करते हैं, जबकि दूसरे उन्हें पहचानने की चुनौती का सामना करते हैं। यही वजह है कि शो में रणनीति, माइंड गेम्स और अप्रत्याशित ट्विस्ट दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं।

ये भी पढ़ें- Dhamaal 4 Collection: अजय देवगन की धमाल 4 की रफ्तार नहीं थम रही, 20 दिनों में तोड़े 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

फैंस को है नए सीजन का इंतजार

इतने अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों की मौजूदगी ने ‘द ट्रेटर्स 2’ को पहले से ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। करण जौहर की मेजबानी, आलीशान लोकेशन और दमदार कंटेस्टेंट्स की वजह से यह शो पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन में कौन अपनी चालाकी और समझदारी से सभी को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम करता है।

Karan johar the traitors 2 full contestants list reality shows

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 11:06 PM

Topics:  

  • Karan Johar
  • OTT News
  • Prime Video
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.