क्या ऐश्वर्या राय बच्चन को इग्नोर करने लगा है बच्चन परिवार? सिमी ग्रेवाल ने कह दी ये बड़ी बात
Aishwarya Rai Bachchan: इन दिनों एश्वर्या पेरिस फैशन वीक में बेटी अराध्या के साथ अकेली नजर आ रही हैं। लंबे समय से ऐश्वर्या अपने हर इवेंट में अकेली नजर आती हैं या फिर बेटी अराध्या के साथ ही स्पॉट की जाती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों ने और भी जोर पकड़ लिया है। इसी बीच सिमी ग्रेवाल ने इन दोनों के तलाक की खबरों पर बड़ी बात कही है, जिससे हर कोई हैरान है। जानिए पूरा मामला...
- Written By: निक्की राय
क्या ऐश्वर्या राय बच्चन को इग्नोर करने लगा है बच्चन परिवार? (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन काफी लंबे समय से अलग-थलग नजर आ रहे हैं। इन दिनों एश्वर्या पेरिस फैशन वीक में बेटी अराध्या के साथ अकेली नजर आ रही हैं। लंबे समय से ऐश्वर्या अपने हर इवेंट में अकेली नजर आती हैं या फिर बेटी अराध्या के साथ ही स्पॉट की जाती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों ने और भी जोर पकड़ लिया है। इसी बीच सिमी ग्रेवाल ने इन दोनों के तलाक की खबरों पर बड़ी बात कही है, जिससे हर कोई हैरान है। जानिए पूरा मामला…
बच्चन परिवान ने ऐश्वर्या से बनाई दूरी
ऐश्वर्या राय को हाल ही में SIIMA 2024 में अवॉर्ड मिला। उनकी इतनी बड़ी खुशी के मौके पर कोई भी उनके साथ नहीं था। बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य उनके साथ इस मौके पर नजर नहीं आया। हर जगह ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ ही नजर आईं। यहां तक की किसी फैमिली मेंबर ने उन्हें विश तक नहीं किया। हाल ही में एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें ये दिखाया गया कि बच्चन फैमिली ऐश्वर्या को इग्नोर कर रही है। इस वीडियो पर एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने कमेंट भी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
आमिर खान बोले क्या सोचना पड़ेगा? अमिताभ बच्चन ने दिया मजेदार जवाब, KBC 18 के प्रोमो में सनी देओल भी आए नजर
अमिताभ बच्चन ने खोला भोजपुरी फिल्मों का राज, मेकअप आर्टिस्ट के साथ की थीं दो फिल्में, KBC में सुनाया किस्सा
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
सिमी ग्रेवाल ने किया ऐसा कमेंट
ऐश्वर्या और बच्चन फैमिली के रिश्तों के लेकर बनाए गए इंस्टाग्राम वीडियो पर सिमी ग्रेवाल ने रिएक्ट किया। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सिमी ग्रेवाल ने लिखा, ‘तुम लोगों को इस बारे में कुछ भी नहीं पता है, ये सब बंद करों।’ Reddit ने इस वीडियो पर एक्ट्रेस के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके बाद से फिर से इस मुद्दे ने जोर पकड़ा है।
यह भी देखें-दिव्या दत्ता संग एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी! वीडियो शेयर कर निकाला गुस्सा, बोलीं ‘ मैं बहुत परेशान हूं….’
नव्या नवेली नंदा को भी किया ट्रोल
हाल ही में ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट पेरिस फैशन वीक में शामिल हुई थीं। ऐसे में दोनों की ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इस पर नव्या नवेली नंदा ने केवल आलिया की तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए उनकी खूब तारीफें की। उन्होंने अपनी मामी ऐश्वर्या राय की तस्वीरों पर किसी तरह की रिएक्शन नहीं दिया। इस बात पर फैंस काफी गुस्साए और उन्होंने कमेंट में ही नव्या नवेली नंदा को ट्रोल करना शुरु कर दिया। इसके बाद नव्या नवेली नंदा ने अपने कमेंट ही डिलीट कर दिए।
